Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 02 June : मेष, कर्क और सिंह समेत तीन राशि वालों को नौकरी में तरक्की और आय में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी,तो वह समाप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप परिवार में चल रही कलह को भी आसानी से समाप्त कर पाएंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपने जीवन में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप अपना काम उनसे निकलवाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप मन में शांति व संतोष बनाए रखेंगे। नए अनुबंधों से आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी लेकिन आपका कोई शत्रु आपके अधिकारियों से आपकी चुगली लगा सकता है,जिसके बाद आपको उनसे डांट खानी पड़ सकती है,लेकिन जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपको प्रसन्नता होगी। संतान आपके द्वारा सौपे गए किसी कार्य को समय पर पूरा करके देगी। रात्रि के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से आपको अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपके हाथ कई काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आपको अपनी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय सताएगा। यदि अक्समात किसी से कोई लड़ाई झगड़ा हुआ,तो उसमें आपको दूर रहना होगा,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई आपकी पसंदीदा कार्य सौंपा जाएगा,जिसके कारण आपका कार्य करने को मन करेगा। संतान को शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलने से आपके मन में हर्ष बना रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
आज का दिन आपकी राज्य मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। संतान के प्रति आप अपने दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। परिवार में कोई सदस्य आपकी धन संबंधित मदद कर सकता है। यदि भाई और बहनों से आपका कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था,तो उसमें आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है। जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपको किसी उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। सायंकाल के समय प्रिय व्यक्तियों के दर्शन से आपको कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है।