Today Horoscope in Hindi, April 8, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
8 अप्रैल राशिफल: इन छह राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम, जानें आपके भाग्य में है क्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप काफी चिंता मग्न रहेंगे और इसलिए आपके जीवन में निराशा और सुस्ती रहेगी लेकिन संध्या होते होते आपकी उर्जा वापस लौट आएगी और खर्चों में कमी होगी तथा चिंताएं कम होंगी। काम के सिलसिले में अच्छा दिन रहेगा। आप काफी मेहनत करेंगे। परिवार में चला आ रहा तनाव कम होगा। प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। शादीशुदा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप काफी मीठा बोलेंगे, जिससे काफी लोगों को अपना बना लेंगे। आपके व्यक्तित्व में भी आकर्षण रहेगा। परिवार के बुजुर्गों से किसी बात को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। किसी का बिगड़ा स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का कारण रहेगा। इनकम ठीक रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज खुशी मिलेगी और प्यार में नई नई योजनाएं बनाएंगे। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। आपकी इनकम बढ़ाने में उनका योगदान होगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन कमजोर है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिससे काम संबंधित अच्छे नतीजे मिलेंगे।आपको अपने काम में पूरी तरह से संलग्न हुआ देखकर आपके साथ काम करने वाले भी आपकी तारीफ करेंगे। परिवार का भी सपोर्ट मिलेगा। परिवार वाले काम बढ़ाने में आपकी योगदान करेंगे या व्यापार करते हैं तो बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। विदेशों से फायदा होगा। खर्चे अधिक रहेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप अपने भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपने मित्रों को भी फोन पर अपने दिल का हाल सुनाएंगे। इससे आज का दिन बढ़िया बीतेगा। सेहत मजबूत रहेगी। कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। यदि व्यापार करते हैं तो नतीजे सुखद मिलेंगे। परिवार का माहौल भी बढ़िया होगा और आपकी इनकम भी अच्छी रहेगी।