फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज से बुध के नीच राशि में होने से इन पांच राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां

Tue, 07 Apr 2020 01:54 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 07 Apr 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
mercury transit in pisces know predictions
बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर 2020 - फोटो : social media

बुध ग्रह 7 अप्रैल 2020 को अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश करेगा और 25 अप्रैल तक इसी राशि में स्थित रहेगा। ज्योतिष के नियमानुसार, कोई भी ग्रह अपनी नीच राशि में पी़ड़ित, बलहीन या कमजोर होता है। ऐसी स्थिति में बुध ग्रह के फल बहुत ज्यादा सकारात्मक नहीं होंगे। बुध ग्रह के नकारात्मक प्रभाव से ये पांच राशि के लोग प्रभावित हो सकते हैं।

mercury transit in pisces know predictions
राशि

मेष
इस दौरान मेष राशि के जातकों को नकारात्मक फलों की प्राप्ति हो सकती है। बुध मेष राशि वालों के व्यय भाव में प्रवेश करेगा, जिसकी वजह से आपके खर्चों में वृद्धि होगी। खर्चे आवश्यकता से अधिक बढ़ जाएंगे। मानसिक तनाव भी रहेगा। बुध यहां से आपके शत्रु भाव को भी देखेगा। इस दौरान आपको अपने शत्रुओं की चाल से थोड़ा बचकर रहना होगा। उनसे सतर्क रहें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।

mercury transit in pisces know predictions
राशि

कर्क
बुध ग्रह इस गोचर के दौरान आपके भाग्य भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान आपके भाग्य में कमी होगी। इस दौरान आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी से वाद-विवाद बढ़ने से मानसिक परेशानी बढ़ेगी। गुरु या गुरु तुल्य व्यक्ति से रिश्ते खराब हो सकते हैं। इस समय आपको यात्रा करने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
mercury transit in pisces know predictions
राशि

कन्या 
बुध ग्रह आपके सप्तम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से मतभेद होने की प्रबल संभावना है। हालांकि बुध स्वयं इस राशि का स्वामी है। इसलिए इस दौरान आपको अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
mercury transit in pisces know predictions
राशि

तुला
गोचर के दौरान नीच भाव का बुध आपके शत्रु भाव में प्रवेश करेगा। ये समय आपके लिए परेशानी भरा समय है। आपके काम अटकेंगे। शत्रुओं से भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। धैर्य के साथ ही किसी काम को पूरा करें। वरना मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed