{"_id":"5f4b7aeb026b683b0c17e527","slug":"horoscope-today-31-august-2020-dainik-rashifal-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today, 31 August 2020: अगस्त का आखिरी दिन इन छह राशिवालों के लिए है बेहद शुभ, मनोकामना पूर्ण होने की है संभावना","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today, 31 August 2020: अगस्त का आखिरी दिन इन छह राशिवालों के लिए है बेहद शुभ, मनोकामना पूर्ण होने की है संभावना
Mon, 31 Aug 2020 09:54 AM IST
रुस्तम राणा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Mon, 31 Aug 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 31 August, 2020
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। शादीशुदा जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय आपको खुश रखेगा।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको पूजा पाठ करना खुशी देगा। इस तरह के काम आपको बहुत पसंद आएंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर आएंगे। साथ बैठकर बड़ी अच्छी बातें करेंगे जिससे रिश्ते का तनाव छूमंतर हो जाएगा। प्रेम जीवन बिताने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका प्रिय आपको खुश रखेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में आप की पकड़ मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में रुकावट से आपको परेशानी होगी। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत का ध्यान रखें। विरोधियों से सावधान रहें। काम के सिलसिले में कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है इसलिए ज्यादा ध्यान लगाकर मेहनत से काम करें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को आंशिक तौर पर अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपने प्रिय से गुपचुप बातें करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। आपके काम में तरक्की होगी। आपको प्रमोशन मिल सकता है और आपकी छवि भी मजबूत होगी। बॉस भी आपकी तारीफ करेगा। दोस्तों के साथ बातचीत करके घुलने मिलने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।