Horoscope Today 30 November 2020: सात राशि वालों के लिए शुभ रहेगा महीने का आखिरी दिन, पढ़ें सोमवार का राशिफल
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपना आत्मविश्वास दिखाएंगे। अपने काम पर पूरा ध्यान देने से आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। मन में प्यार की भावना रहेगी जो आपके प्रेम संबंधों में आपकी मदद करेगी। अपने प्रिय से अच्छी-अच्छी बातें करेंगे। उनके मन को लुभाएंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में भी आपकी मेहनत के और बढ़िया नतीजे मिलेंगे। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी और धन लाभ होगा। परिवार के किसी खास मुद्दे को सुलझाने में वक्त देंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है लेकिन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहेंगे और आप बीमार पड़ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। धन के पीछे भागने के बजाय परिवार पर ध्यान देना बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से खुश होंगे और मजबूत बनेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से ट्यूनिंग अच्छी होगी। प्रेम जीवन सामान्य रहने से चेहरे पर मुस्कुराहट रहेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। खर्चों में जो तेजी बनी हुई थी आज उसमें कुछ कमी आ सकती है। इनकम में बढ़ोतरी होने से संतोष रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। फिर भी जीवनसाथी आप को समझने का प्रयास करेगा। व्यापार में अच्छी सफलता हाथ लगेगी। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया है और रोमांस का अवसर मिलेगा। काम के सिलसिले में अधिक मेहनत से ही बात बनेगी और आप आज कोई लोन ले सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम ही रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। आय के नए साधन मिल सकते हैं। व्यापार भी उन्नति करेगा। काम के सिलसिले में आपको अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखना पड़ेगा। विरोधियों से जीतेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले आपके फायदे में रहेंगे। खर्चे भी ज्यादा रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार का माहौल आपको संतुष्टि देगा। आप घरेलू गतिविधियों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे और घरेलू खर्च करेंगे।