{"_id":"5f214f5b24bc9f37310b650a","slug":"horoscope-today-30-july-2020-in-hindi-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today, 30 July 2020: गुरुवार को बन रहा है ब्रह्म योग, इन सात राशियों के लिए है शुभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today, 30 July 2020: गुरुवार को बन रहा है ब्रह्म योग, इन सात राशियों के लिए है शुभ
Thu, 30 Jul 2020 09:53 AM IST
रुस्तम राणा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, July 30, 2020
मेष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी लेकिन इनकम के मामले में आज काफी भाग्यवान रहेंगे। आपको अटका हुआ पैसा मिल सकता है। इससे आपके कई काम बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को काम में मजा आएगा और वह और भी जोश के साथ अपने काम को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन बिताने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है। जो लोग दांपत्य जीवन बिता रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
वृष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आज का दिन आपको खुशी देने वाला साबित होगा। आप दिल से खुश होंगे, इसलिए अपने परिवार के लोगों को भी खुश रखने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में रोमांस का रस घुलेगा और प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन आपके प्रिय को आप की ओर से कुछ निराशा हो सकती है। इस ओर ध्यान दें। नौकरी में आपके अच्छे काम का आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। व्यापारी वर्ग को भी अच्छा लाभ होगा। भाग्य का सितारा बुलंद होगा। सेहत मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। पुरानी कुछ बातें आपको याद आएंगी, जिनकी वजह से आप थोड़े भावुक हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आपसी बातचीत का लाभ मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा हो सकती है। ससुराल पक्ष से कुछ महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। इनकम में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
कर्क दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे और उसे और बढ़िया बनाने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा। जीवन साथी बहुत समझदारी भरे काम करेगा और धार्मिक व्यवहार करेगा। घर में पूजा पाठ होगी। संतान से प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की तूती बोलेगी। सेहत मजबूत रहेगी और इनकम बढ़ेगी। घर में अच्छे भोजन का आनंद लेंगे।