{"_id":"5f423ce2f68b566d3e7186c2","slug":"horoscope-today-24-august-2020-dainik-rashifal-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today, 24 August 2020: सोमवार को ग्रह-नक्षत्र बना रहे हैं ब्रह्म योग, पांच राशियों को होगा धनलाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today, 24 August 2020: सोमवार को ग्रह-नक्षत्र बना रहे हैं ब्रह्म योग, पांच राशियों को होगा धनलाभ
Mon, 24 Aug 2020 09:28 AM IST
रुस्तम राणा
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: रुस्तम राणा
Updated Mon, 24 Aug 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 24 August, 2020
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके मन में आत्मविश्वास रहेगा। आप हर काम को अच्छे से करना चाहेंगे और उसमें सफल भी होंगे। इनकम में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जो आपको खुशी देगी। आपके प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। अपने प्रिय से झगड़ा करने से बचें। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल कुछ परेशानी जनक हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका धार्मिक आचरण आपको प्रशंसा दिलाएगा।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी जरूर होगी, जिससे आपको अच्छा खासा लाभ होगा लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे और किसी की बीमारी पर भी अच्छा खासा पैसा खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आप भी बीमार पड़ सकते हैं। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके जीवन साथी से आपके संबंध मजबूत बनेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। एक दूसरे की बात समझने में दिक्कतें आएंगी। काम के सिलसिले में आपको यात्रा का मौका मिलेगा लेकिन आपको उससे बचना चाहिए और अपनी ओर से पूर्ण प्रयास करना चाहिए कि आपका काम बढ़िया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पूर्व में की गई किसी यात्रा का लाभ आपको आज मिलेगा लेकिन आपको आज यात्रा करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और आप बीमार पड़ सकते हैं। किसी बात को लेकर मन में दुख और क्रोध का मिश्रित भाव रहेगा, इससे बचकर रहना बढ़िया है। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। धन संबंधित लाभ होंगे। हल्के-फुल्के खर्चे हो सकते हैं।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस के अवसर मिलेंगे और आपके प्रिय के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। कुछ गलतफहमियों का सिलसिला दूर हो सकता है, जिससे रिश्ते पर पड़ी धूल हटेगी। काम के सिलसिले में नतीजे बेहद अच्छे होंगे और आपके साथ काम करने वाले भी आपकी मदद करेंगे। परिवार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी सूझबूझ आपके काम आएगी लेकिन आपके परिवार में पैसे को लेकर आपसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।