मेष राशि- सप्ताह का आरंभ खुशनुमा माहौल में होगा। मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। शादी विवाह की चल रही वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। दैनिक व्यापारियों के लिए भी सप्ताह अति अनुकूल रहेगा। मध्य में आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। इसलिए कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। सप्ताहांत यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। 30 तारीख को रहें जरा बचके।
साप्ताहिक राशिफल (24 से 30 अगस्त): अगस्त के अंतिम सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फल कारक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें नजला जुकाम से बचें। गुप्त शत्रुओं से भी बचें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य कार्य व्यापार में उन्नति और नए लोगों से मेल जोल बढ़ेगा। किसी भी तरह का नया कार्य व्यापार आरंभ करना हो तो अवसर अनुकूल है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करें। 24 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता लेकर आया हुआ है। विद्यार्थियों के लिए तो सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी कार्य में सम्मिलित होना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। झगड़े विवाद से बचें। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेनदेन से भी दूर रहें। 26 तारीख को रहें जरा बचके।
कर्क राशि- सप्ताह के आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों अथवा संबंधियों से भी अशुभ समाचार की प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह के मध्य शिक्षा में अच्छी सफलता तथा नए प्रेम संबंध का आगाज हो सकता है। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल हैं निर्णय लें। सप्ताहांत ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और भी अनुकूल। 25 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि- अपनी ऊर्जा शक्ति एवं सौम्य स्वभाव के बल पर विषम हालात पर नियंत्रण रखते हुए कामयाबियों को आगे बढ़ाएंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी जिसके फलस्वरूप विरोधी भी पैदा होंगे। परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। सप्ताह के मध्य पारिवारिक कलह से तनाव रहेगा किंतु अंत में यह भी सुखद परिणामों के साथ समाप्त हो जाएगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, प्राप्ति के भी योग। 27 तारीख को रहें जरा बचके।