Today Horoscope in Hindi, 17 October, 2020
Horoscope Today 17 October 2020: शनिवार के दिन इन पांच राशि वालों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
स्वभाव से गतिशील होने के कारण आप हर काम में जल्दबाजी करते हैं, लेकिन आज आपकी जल्दबाजी आपको मुसीबत में डाल सकती है, इसलिए धैर्य रखना सीखें। दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां बहुत अच्छी रहेंगी और जीवन साथी आपका साथ देता हुआ नजर आएगा। नौकरीपेशा वाले लोग अपने काम में मेहनत करते नजर आएंगे। आपको अपने काम से अभी उम्मीदें ज्यादा हैं, लेकिन थोड़ा सा धैर्य रखें। सरकारी मामलों में अभी विलंब के योग बन रहे हैं। काम को लेकर आपकी स्थिति बेहद अच्छी है, इसलिए आज अपने काम में जितनी मेहनत कर सकते हैं, करें और समय का सदुपयोग करें।
आज आप गजब के आत्मविश्वास से लबरेज नजर आएंगे। इनकम भी अच्छी गति से होगी और कहीं ना कहीं से आज आपके पास पैसा आएगा, जिससे आप काफी हर्षित होंगे, लेकिन दूसरी तरफ आप अचानक से ही कुछ खर्चे करने की भी योजना बना सकते हैं। कोशिश करें कि अपने धन को कहीं सही से निवेश करें ताकि भविष्य में उसका लाभ उठा सकें। काम को लेकर स्थितियां अच्छी और मजबूत रहेंगी। निजी जीवन में सुख रहेगा।
आज आपकी बुद्धि का लोहा काफी लोग मानेंगे। आज आप किसी दिमागी काम में हाथ डालेंगे, जिससे आपको लाभ होगा। चाहे आईपीएल में ड्रीम11 पर अपनी टीम बनानी हो या फिर कहीं शेयर बाजार में निवेश करना, आज आप सभी में हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे। विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें। काम को लेकर आज का दिन पूरी तरह से आपके साथ नजर आएगा, इसलिए सही समय पर अपना काम पूरा करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छी स्थिति में होगा और प्रेम जीवन को लेकर कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी।
स्वभाव से भावुक होने वाले आप आज थोड़ा दिमाग से काम लेंगे और इसलिए कुछ महत्वपूर्ण कार्य निपटा सकते हैं। आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय भविष्य में आप के लाभ का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आपका भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा, जिससे कामों में कोई दिक्कत दिखाई नहीं देगी। आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी और आज किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी गलतफहमियों को दूर कर रिश्ते में आगे बढ़ेंगे।