Today Horoscope in Hindi, 13 October, 2020
Horoscope Today 13 October 2020: कर्क, मकर और धनु राशि को मुनाफा मिलने का योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज मानसिक चुनौतियों से दूर हट कर इंजॉय करने का दिन है। आज आप अपने काम में भी खूब मेहनत करेंगे और मन लगाकर काम करेंगे। आपको लगेगा कि आपको अपनी और जिनसे आप जुड़े हैं, उनकी ग्रोथ को बढ़ाना है। इस सोच के साथ काम करेंगे। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा। चाहे आप शादीशुदा हों अथवा किसी रिलेशनशिप में हों, आज का दिन आपके चेहरे पर मुस्कुराहट रखेगा और दिल में प्यार बढ़ेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
किसी एजेंसी या फ्रेंचाइजी को लेने की इच्छा आज पूरी हो सकती है। आप कमीशन के काम में आज अच्छी इनकम प्राप्त कर सकते हैं। घर की सुख सुविधाओं पर ध्यान देंगे और वाइटवॉश करा सकते हैं। इनकम को लेकर स्थितियां अच्छी होंगी और आपकी मेहनत से आपकी इनकम में बढ़ोतरी साफ दिखाई देगी। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आप थोड़े से पजेसिव रहेंगे लेकिन काम में आप बिल्कुल भी कोताही नहीं बरतेंगे, जिससे अच्छा दिन बीतेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मानसिक रूप से आप काफी मजबूत हैं। आपकी बुद्धि हर छोटे बड़े खतरे को भांप लेती है, इसलिए आज अपने शत्रुओं के प्रति सावधान रहें। वो आपको परेशान करने का कोई बहाना ढूँढ सकते हैं, लेकिन कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आज आपकी सफलता सुनिश्चित करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मसलों में भी आज का दिन आपको लाभ प्रदान करने वाला रहेगा। आपके खर्चे जरूर बढ़ेगे, लेकिन आप अपने सुख में उन सभी पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। निजी जीवन सदा खुशियों से भरा रहेगा और काम की स्थितियां भी पहले के मुकाबले काफी सुदृढ़ होंगी।
कर्क दैनिक राशिफल ( Cancer Daily Horoscope)
भावुकता में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। आज परिवार की चिंता सताएगी। कुछ खास मुद्दे होंगे, जिन पर आपका ध्यान जाएगा, फिर भी परिवार में खुशी होगी। किसी नए फंक्शन का या किसी की जन्मदिन पार्टी का आयोजन करने का विचार हो सकता है। नए नए पकवान बनेंगे और घर में लोगों का आना जाना रहेगा। गवर्नमेंट से कोई बड़ा बेनिफिट हाथ लगने के योग बन रहे हैं। काम को लेकर भाग्य प्रबल रहेगा। आपके ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। आप अपने निजी जीवन को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। कोई आपकी अच्छाई का फायदा उठा सकता है।