हिंदू पंचांग के अनुसार आज अष्टमी तिथि है। 10 अक्तूबर,शनिवार के पूरे दिन शिव नाम का शुभ बन रहा है। आज की तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में और पुनर्वस नक्षत्र है। ऐसे में आज के दिन सभी 12 राशियों में अधिकांश को अच्छे परिणाम के संकेत हैं।
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
Horoscope Today 10 October 2020: इन छह राशि वालों के लिए उत्तम है शनिवार का दिन, भाग्य देगा साथ, होगा जबरदस्त आर्थिक लाभ
आज आप कुछ क्रिएटिव करना चाहेंगे इसमें आपको अपने किसी खास रिश्तेदार या पड़ोसी का सहयोग मिल सकता है। धन को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चा पर ध्यान दें। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। बुखार हो सकता है, इसलिए बदलते मौसम में अपना ध्यान रखें। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन मधुर बनेगा और अपने जीवनसाथी से बिजनेस का कोई नया आइडिया आपको मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के प्रेम में बदले नजर आएंगे। भाग्य प्रबल होगा, जिससे कार्य सुचारू तरीके से होंगे।
आज के दिन आप काफी सामर्थ्य दिखाएंगे और अपने कामों को पूरे जोश के साथ हल करेंगे। दोस्तों के साथ तालमेल बढ़िया होगा और उनके साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। इनकम में बढ़ोतरी दिखाई देगी, जिससे तनाव कम होगा। आपके परिवार में आज खुशी का दिन रहेगा। किसी की शादी की बात चल सकती है। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज थोड़ा सावधानी रखें। जीवनसाथी से बात ना बिगाड़े उनकी सलाह मानने से आज आपको कोई फायदा मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज का दिन प्यार को बढ़ाएगा। आप अपने इगो को साइड रखें और देखेंगे प्यार कितना खूबसूरत है।
आज आपका कुछ बढ़िया खाने का मन करेगा और पैसे को लेकर स्थिति आज अच्छी होगी। कहीं से रुका हुआ, पैसा वापस आने से मन में हर्ष होगा। यदि आप कोई प्रॉपर्टी डील कर रहे हैं, तो आज उसमें आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहेगा और जीवन साथी के साथ मिलकर काम करने से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय से खूब प्यार भरी बातें करेंगे और आपका प्रिय आपके अच्छे दोस्त की तरह आपका ध्यान रखेगा। काम को लेकर स्थितियां बिल्कुल आप के पक्ष में होंगी, जिसके अच्छे नतीजे मिलेंगे।
मन को समझाने के बहुत तरीके हैं, लेकिन खुद को अकेला महसूस करना अच्छी बात नहीं है। इससे बाहर निकलने की कोशिश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। धार्मिक कामों से मानसिक शांति मिलेगी। पूरे जोश के साथ आज के दिन की शुरुआत करेंगे और आज आपकी इनकम अच्छी रहेगी। शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन आज किसी नई जिम्मेदारी के लिए तैयार होगा और आप अपनी संतान को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में गलतफहमी के चलते किसी भ्रम का शिकार हो सकते हैं। अपने काम को लेकर आप सजग रहें। नौकरी में स्थानांतरण संभव है।