Sun in Libra October 2020: सूर्य देव 17 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में सूर्य 16 नवंबर तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मा, पिता, यश और राजसत्ता का कारक माना जाता है। तुला सूर्य देव की नीच राशि है और कोई भी ग्रह अपनी नीच राशि में अशुभ फलकारी होता है। सूर्य देव के इस गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए अशुभ परिणामकारी हो सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों पर सूर्य के गोचर का प्रभाव...
{"_id":"5f7ef15d3c4e1a1c591cfe15","slug":"sun-in-libra-october-2020-know-prediction-for-12-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी नीच राशि में सूर्य देव लाएंगे इन सात राशि वालों के जीवन में कड़वाहट","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
अपनी नीच राशि में सूर्य देव लाएंगे इन सात राशि वालों के जीवन में कड़वाहट
Fri, 09 Oct 2020 08:42 AM IST
रुस्तम राणा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Fri, 09 Oct 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
sun transit 2020
- फोटो : sun transit 2020
राशि
मेष राशि
- दांपत्य जीवन में कुछ कड़वाहट आ सकती है।
- पति पत्नी में से किसी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।
- दांपत्य जीवन में झगड़े विवाद से बचते रहें तो बेहतर रहेगा।
- शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी कुछ विलंब होगा।
- दैनिक व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा।
- समाज में आपके मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
- शारीरिक पीड़ा भी बढ़ सकती है, शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें।
राशि
वृषभ राशि
- इस अवधि में आपके शत्रु परास्त होंगे।
- कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।
- रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे।
- स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें पेट संबंधी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।
- इस अवधि में किसी को भी अधिक कर्ज के लेनदेन से बचते रहे।
- खर्चों में वृद्धि होगी।
- किसी मित्र अथवा संबंधी के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति का योग हैं।
- विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना सफलता देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन
मिथुन राशि
- संतान संबंधी चिंता बढ़ सकती है।
- शोधपरक एवं आविष्कारक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
- विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को सफलता प्राप्ति के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।
- प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी इसलिए अपने कार्य-व्यापार के प्रति अधिक ध्यान दें।
- आय के साधन बढ़ेंगे।
- किसी को दिया हुआ धन भी वापस मिल सकता है।
- परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।
विज्ञापन
राशि
कर्क राशि
- पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव रह सकता है।
- यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने का भय है।
- माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें।
- मित्रों अथवा संबंधियों को उधार के रूप में दिया गया धन जल्दी वापस नहीं मिलेगा।
- इस अवधि में शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा।
- सामाजिक मान सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
- नौकरी में भी पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग हैं।