Today Horoscope in Hindi, 05 november, 2020
Horoscope Today 05 november 2020: मिथुन,कर्क और मीन राशिवालों को नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे अच्छे मौके
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप एक अलग ही जोश और उत्साह में नजर आएंगे। हर काम को पूरी तल्लीनता और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा अच्छे समय पर पूरा काम कर पायेंगे। काम के प्रति आपका जुनून थोड़ा ज्यादा हो सकता है, इसलिए आप खुद को समय नहीं देंगे। शारीरिक थकान सेहत संबंधित दिक्कत दे सकती है। शादीशुदा लोगों को अपने जीवन साथी से कुछ खास विषयों पर बात करने की कोशिश करनी चाहिए, जो आपके पारिवारिक जीवन के लिए जरूरी हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे और अपने प्रिय को अपने दिल के करीब लाने की पूरी कोशिश करेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर रहेगा। पैसों की अच्छी आवक होगी। घर में मन लगेगा। कुछ खास चीज खाने की इच्छा होगी। भाग्य प्रबल होने से कार्यों के प्रति आश्वस्त रहेंगे। इनकम अच्छी होगी। ग्रहों की स्थिति आपके खर्चों को नियंत्रण में रखते हुए इनकम बढ़ाने की ओर संकेत दे रही है। आज किसी दोस्त की आगे बढ़कर मदद करेंगे। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन से तनावपूर्ण स्थितियों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को पूरी तरह से एंजॉय करेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मन में चंचलता आएगी और अपने करीबी लोगों को खुश करने की कोशिश करेंगे, उनसे कुछ हंसी मजाक भी करेंगे। आप यदि किसी से प्रेम करते हैं, तो आज उनसे खूब बातें करेंगे और माहौल को हल्का रखेंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे और जीवन साथी की सलाह और विचारधारा उन्हें बहुत रास आएगी, इसलिए आज वह अपने जीवनसाथी के नाम से कोई नया काम शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने काम को लेकर गंभीरता दिखाएंगे और अपनी परफॉर्मेंस सुधारने पर भी आपका ध्यान रहेगा। आपको कोई इंसेंटिव मिल सकता है, लेकिन किसी तरह की निजी बातों को अपनी प्रोफेशनल लाइफ से दूर रखना जरूरी होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज दिल घर से बाहर ज्यादा लगेगा। बार-बार मन करेगा कि घर से बाहर जाए। घर में टिकने की इच्छा कम होगी ऐसा नहीं इसके पीछे कोई वजह नही होगी। बस आपका मन भर जाएगा। घर के लोग आपको भरपूर प्यार देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय को समझने में थोड़ी सी दिक्कत आएगी। इसकी वजह से कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ेंगे और जीवनसाथी से भी ऐसी ही उम्मीद लगाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।