ज्योतिष में समय-समय पर ग्रहों की चाल में बदलाव आता है। ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, इसके अलावा ग्रह समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। ज्योतिष में गुरु ग्रह और पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्व होता है। जहां गुरु को सबसे शुभ ग्रह और शुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है, को वहीं पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना जाता है। जल्द ही गुरु पुष्य नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं जिसे ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत ही शुभ और दुर्लभ माना जाता है। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति अभी अपनी उच्च राशि कर्क में है, जो 18 जून को शनि के स्वामित्व वाले नक्षत्र पुष्य में प्रवेश करेंगे। पुष्य नक्षत्र के देवता स्वयं देवगुरु बृहस्पति हैं। गुरु इस नक्षत्र में 18 अगस्त 2026 तक रहेंगे। गुरु के अपनी उच्च राशि कर्क में रहते हुए और पुष्य नक्षत्र में गोचर करने से कई राशियों के लिए अच्छे संकेत हैं। आइए जानते हैं गुरु के गोचर करने से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
{"_id":"6a2d1ee8d167cc86ec014c24","slug":"guru-gochar-2026-jupiter-transit-pushya-nakshatra-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2026-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनि के नक्षत्र पुष्य में देवगुरु बृहस्पति करेंगे 18 जून को प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
शनि के नक्षत्र पुष्य में देवगुरु बृहस्पति करेंगे 18 जून को प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Sat, 13 Jun 2026 02:45 PM IST
Vinod Shukla
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:45 PM IST
सार
ज्योतिष में गुरु को शुभ ग्रह माना जाता है। 18 जून से लेकर 18 अगस्त का गुरु शनि के स्वामित्व वाले नक्षत्र पुष्य में गोचर करेंगे। इससे कुछ राशि वालों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।
विज्ञापन
गुरु का नक्षत्र परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
- 18 जून से लेकर 18 अगस्त तक गुरु आपके ही राशि के लग्न भाव में उच्च अवस्था में होकर पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- इस दौरान आपको एक साथ कई तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
- समाज में अच्छा खासा मान-सम्मान और और मुकाम हासिल हो सकता है।
- अच्छा आर्थिक लाभ के योग और नई योजना पर काम आगे बढ़ेगा।
- दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग हैं।
धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
- धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर अच्छा फल देने वाला रहेगा।
- नक्षत्र परिवर्तन का सबसे ज्यादा लाभ धनु राशि के लोगों के ऊपर रहेगा। आर्थिक स्थिति में बदलाव दिखेगा।
- धन प्राप्त के योग बनेंगे और रुका हुआ धन इस दौरान वापस मिल सकता है।
- निवेश के लिए यह समय बहुत ही अच्छा और बेहतरीन रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
- गुरु का नक्षत्र परिवर्तन आपके राशि से ग्यारहवें भाव में होगा।
- इससे आपकी सुख-सुविधाओं और इच्छाओं की पूर्ति का समय होगा।
- आपकी आमदनी के नए-नए स्त्रोत खुलेंगे और लंबे समय समय से अटके हुए काम पूरे होंगे।
- कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी और प्रमोशन के योग हैं।
विज्ञापन
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
- गुरु का नक्षत्र परिवर्तन आपके भाग्य भाव में यानी नवम भाव में होगा।
- ऐसे में आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।
- अचानक से धन प्राप्ति के योग है और निवेश से अच्छा खासा धन अर्जित करने में कामयाबी मिलेगी।
- विदेश जाने वाले लोगों की इच्छाओं की पूर्ति होगी और शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।