{"_id":"6a2cc67ceaa76f44ea056f21","slug":"chandra-jupiter-counjuction-in-kark-rashi-make-gajkesari-rajyog-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2026-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गजकेसरी राजयोग; कन्या, तुला और धनु राशि वालों को मिलेंगे अपार धन-दौलत के मौके और पूरी होंगी इच्छाएं","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
गजकेसरी राजयोग; कन्या, तुला और धनु राशि वालों को मिलेंगे अपार धन-दौलत के मौके और पूरी होंगी इच्छाएं
Sat, 13 Jun 2026 08:25 AM IST
Vinod Shukla
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:25 AM IST
सार
17 जून 2026 को चंद्रमा का स्वाराशि में गोचर करने से गुरु के साथ युति करते हुए गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए आने वाले समय में कई तरह के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि में चंद्रमा-गुरु की युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग
- फोटो : amar ujala
वैदिक ज्योति शास्त्र में कुछ योगों को बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है, जो समय-समय पर ग्रहों की किसी एक राशि में युति करने से बनता है। 17 जून को कुछ ऐसा ही राजयोग बनने जा रहा है जिसे गजकेसरी राजयोग कहते हैं। आपको बता दें कि 17 जून को चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंग, जहां पर पहले से गुरु और शुक्र मौजूद हैं। इस तरह से चंद्रमा, गुरु और शुक्र की युति कर्क राशि में होगी जिससे त्रिग्रही योग भी बनेगा। आइए जानते हैं गुरु-चंद्रमा के योग से बनने वाला गजकेसरी राजयोग किन-किन राशि वालों के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
17 जून को बनने वाला गजकेसरी राजयोग कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। यह गजकेसरी राजयोग कन्या राशि वालों के लिए उनके ग्यारहवें भाव में निर्माण होगा। ऐसे में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। जो लोग नया व्यापार या कोई कामकाज शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए आने वाला समय शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि के योग हैं। अचानक से धन लाभ के मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। जो लोग जमीन या मकान में धन निवेश के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह अच्छा अवसर है।

तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरु-चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर दिला सकता है। वहीं नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। अधूरे काम पूरे होंगे और मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। समाज में पद-प्रतिष्ठआ की प्राप्ति होगी। कई तरह की अच्छी खबरें सुनने का अवसर मिल सकता है। निवेश संबंधी योजना बहुत ही कारगर साबित होंगी।

धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। चंद्रमा के कर्क राशि में गोचर करने से यह आपके आठवें भाव में रहेंगे। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। जीवन में अचानक से कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से अच्छा खासा धन आपके खाते में आने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी और वरिष्ठ अधिकारियों संग अच्छे संबंध बनेंगे। नया तरह का व्यापार करने के लिए दिन अच्छा रहेगा।
Weekly Horoscope: मिथुन, तुला समेत इन तीन राशि वालों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Budhaditya Yoga 2026: 15 जून को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशि वालों को नौकरी और परीक्षा में मिलेगी खुशखबरी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।