Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 अक्तूबर को दोपहर करीब 12 बजकर 02 मिनट पर गुरु ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि, यह गुरु के मित्र की राशि है। ज्योतिषियों के अनुसार, गुरु इस राशि में 25 जनवरी 2027 तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद वे एक बार फिर कर्क राशि में गोचर करेंगे। हालांकि, इस समय उनकी चाल वक्री रहेगी। अब चूंकि गुरु और सूर्य के बीच मित्रता का संबंध होने के कारण यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान जातकों को हर काम में सफलता और भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। साथ ही, नौकरी, कारोबार और रिश्तों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।
{"_id":"6adee8c8ead92052ba051047","slug":"guru-gochar-2026-in-singh-rashi-positive-impact-and-these-zodiac-will-get-benefits-in-jobs-2026-10-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरु सिंह गोचर 2026: 31 अक्तूबर से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, 25 जनवरी तक मजबूत रहेगा भाग्य","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
गुरु सिंह गोचर 2026: 31 अक्तूबर से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, 25 जनवरी तक मजबूत रहेगा भाग्य
Mon, 26 Oct 2026 11:18 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:18 AM IST
सार
Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 अक्तूबर को गुरु ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर से कुछ राशि वालों को करियर, कारोबार और रिश्तों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, किन राशियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
Guru Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला AI
Trending Videos
Guru Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
- कर्क राशि वालों के लिए गुरु का गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है।
- आर्थिक लाभ के नए अवसर मिलने से आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
- कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।
- नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है।
- लंबे समय से अटके काम भी गति पकड़ सकते हैं।
- कारोबार से जुड़े जातक कुछ नया शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।
Guru Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
- कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर कई नए अवसर लेकर आ सकता है।
- प्रभावशाली और उपयोगी लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिनकी मदद से आपके अधूरे काम पूरे होने की संभावना है।
- लंबे समय से वेतन वृद्धि की उम्मीद कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
- आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
- नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
- मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने और नई योजनाओं से लाभ होने की संभावना है।
गजकेसरी योग 2026: 2 नवंबर को गुरु-चंद्रमा की युति से इन 4 राशियों को मिल सकता है धन और करियर में लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
- तुला राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है।
- आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने फैसले ले सकेंगे।
- किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
- नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिल सकता है।
- कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने और भविष्य के लिए बेहतर योजनाएं बनाने का अवसर मिल सकता है।
- आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं।
- रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं और इससे मन प्रसन्न रहेगा।
साप्ताहिक लकी राशिफल: इस सप्ताह इन 4 राशि वालों को मिलेगी सफलता, जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और सम्मान
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।