फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इन तीन राशियों के लिए शुभ रहेगा ये पर्व

Tue, 03 Jun 2025 04:28 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 03 Jun 2025 04:28 PM IST
सार

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का पर्व विशेष महत्व रखता है। यह त्योहार इस वर्ष 5 जून 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन कई दुर्लभ योग बन रहे हैं, जिसका सकारात्मक असर कुछ राशियों पर पड़ेगा। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
ganga dussehra 2025 ravi yog these three zodiac sign will get profit know in hindi disprj
गंगा दशहरा 2025 शुभ योग - फोटो : अमर उजाला

Ganga dussehra 2025: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का पर्व विशेष महत्व रखता है। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष, 5 जून 2025 को गंगा दशहरा देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा।



यह पावन दिन मां गंगा के धरती पर अवतरण की स्मृति में समर्पित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा भगीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर ही मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से होकर पृथ्वी पर आईं थीं, जिससे मानव जाति का उद्धार हो सका। इस दिन गंगा नदी में स्नान, दान और पूजा-अर्चना का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि गंगा में डुबकी लगाने से सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस बार गंगा दशहरा पर कई दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग भी बन रहे हैं, जिनका कुछ राशियों पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

ganga dussehra 2025 ravi yog these three zodiac sign will get profit know in hindi disprj
गंगा दशहरा 2025 शुभ योग - फोटो : Freepik

रवि और सिद्धि योग का संयोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गंगा दशहरा 2025 पर रवि योग पूरे दिन प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही सिद्धि योग सुबह 9:14 बजे तक रहेगा, जो धार्मिक कार्यों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। हस्त नक्षत्र और तैतिल करण का संयोग भी इस दिन को और शुभ बनाएगा। ये योग और नक्षत्र स्नान, दान और पूजा के लिए अनुकूल वातावरण बनाएंगे। इस संयोग से मकर, मिथुन और वृषभ राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- 04 June Ka Love Rashifal: तुला राशि के जातकों का रिश्तों में तालमेल बना रहेगा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

ganga dussehra 2025 ravi yog these three zodiac sign will get profit know in hindi disprj
गंगा दशहरा 2025 शुभ योग - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए गंगा दशहरा करियर और आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी रहेगा। नौकरी में उन्नति, नई जिम्मेदारियां और पुराने निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इस दिन गंगा स्नान करके दान करने से मानसिक शांति मिलेगी।


ये भी पढ़ें- Chandra Gochar on Mahesh Navami: महेश नवमी पर चंद्र का कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशियों के काम होंगे सफल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ganga dussehra 2025 ravi yog these three zodiac sign will get profit know in hindi disprj
गंगा दशहरा 2025 शुभ योग - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह पर्व नए अवसर लेकर आएगा। शिक्षा, नौकरी या व्यवसाय में प्रगति के योग बन रहे हैं। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दिन पूजा करके दान करने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।


ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: जून में शुक्र की दोहरी चाल से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, बरसेगा धन और वैभव
विज्ञापन
ganga dussehra 2025 ravi yog these three zodiac sign will get profit know in hindi disprj
गंगा दशहरा 2025 शुभ योग - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए गंगा दशहरा स्वास्थ्य और धन के लिए शुभ रहेगा। पुराने कर्ज से राहत और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में सौहार्द बढ़ेगा, और मानसिक तनाव कम होगा। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed