फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Grah Gochar: 500 साल बाद बनेगा दुर्लभ महासंयोग, शनि की वक्री चाल और गुरु के उदय से इन राशियों की बनेगी किस्मत

Tue, 03 Jun 2025 04:13 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 03 Jun 2025 04:13 PM IST
सार

Shani Vakri Guru Uday 2025: 500 वर्ष बाद जुलाई में ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग बन रहा है, जब शनि वक्री और गुरु का उदय होगा। इस शुभ संयोग से कई राशियों के जीवन में खुशहाली और सफलता के बड़े बदलाव आने की संभावना है।

विज्ञापन
Grah Gochar Rare Mahasanyog Saturn Retrograde and Jupiter Rise to Bring Joy to These Zodiac Signs
गुरु उदय और शनि वक्री - फोटो : adobe stock

Which Zodiac Signs Will Benefit From Saturn Jupiter Transit:  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का गोचर एक नियमित प्रक्रिया है, जिसमें ग्रह मार्गी, वक्री, उदित या अस्त होते हैं। हर ग्रह का अपनी चाल और स्थिति के अनुसार 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। इस बार 500 वर्षों बाद ऐसा दुर्लभ महासंयोग बनने जा रहा है, जो जातकों के भाग्य को बड़े स्तर पर बदलने वाला है। 12 जून 2025 को शाम 7 बजकर 56 मिनट पर अस्त अवस्था में जाएंगे और 9 जुलाई 2025 को सुबह 4 बजकर 44 मिनट पर गुरु उदय होंगे।  वहीं  शनि 13 जुलाई की सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर मीन राशि में वक्री होने वाले हैं और यह 28 नवंबर तक वक्री अवस्था में रहेंगे। यह संयोजन ग्रहों की चाल में अनूठा बदलाव लेकर आ रहा है, जिससे कई राशियों के जीवन में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार होगा।


Shukra Gochar 2025: जून में शुक्र की दोहरी चाल से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, बरसेगा धन और वैभव
इस खास गोचर के कारण कुछ राशियों की किस्मत जबरदस्त तरीके से चमकने वाली है। ऐसे समय में उनका करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन बेहतर होगा। इस प्रभाव से वे अपने जीवन में स्थिरता और समृद्धि महसूस करेंगे। ग्रहों की इस अनूठी चाल को ध्यान में रखते हुए जानना जरूरी है कि कौन-कौन सी राशियां इस महासंयोग की कृपा से विशेष लाभ प्राप्त करेंगी। आइए, विस्तार से जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जो इस समय शुभ फल पाएंगी।
Chandra Gochar on Mahesh Navami: महेश नवमी पर चंद्र का कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशियों के काम होंगे सफल

Grah Gochar Rare Mahasanyog Saturn Retrograde and Jupiter Rise to Bring Joy to These Zodiac Signs
नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
इस ग्रह गोचर का वृषभ राशि पर भी गहरा असर पड़ेगा। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा। उन्हें कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सफलता मिलने की उम्मीद है, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। निवेश के मामले में भी यह समय अत्यंत अनुकूल है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि मिलने की संभावना है, जिससे वे अपनी क्षमताओं को साबित कर सकेंगे। इसके साथ ही नए आय के स्रोत खुलेंगे, जो आर्थिक तौर पर आपको मजबूत बनाएंगे। अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने और कहीं बाहर जाकर रिलैक्स करने का भी मौका मिलेगा, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

Grah Gochar Rare Mahasanyog Saturn Retrograde and Jupiter Rise to Bring Joy to These Zodiac Signs
बेरोजगार जातकों को नौकरी मिलने की अच्छी संभावना है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महासंयोग बहुत बड़े अवसर लेकर आ रहा है। 500 वर्षों बाद बनने वाले इस विशेष संयोग से उनका आत्मविश्वास चरम सीमा पर रहेगा। जो लोग नौकरी बदलने या करियर में नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं, उन्हें बेहतर पैकेज के साथ आकर्षक नौकरी मिलने के मजबूत योग हैं। बेरोजगार जातकों को भी नौकरी मिलने की अच्छी संभावना है। साथ ही, नई परियोजनाओं और कामों को शुरू करने के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा या छुट्टियां बिताने का मौका मिलेगा, जिससे पारिवारिक जीवन में आनंद और प्रेम बढ़ेगा। इसके अलावा, घर में कोई मांगलिक या शुभ कार्य सम्पन्न होने के भी आसार हैं, जो घर में सुख-शांति और समृद्धि लाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Grah Gochar Rare Mahasanyog Saturn Retrograde and Jupiter Rise to Bring Joy to These Zodiac Signs
पुराने निवेशों से भी अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
गुरु के उदय और शनि के वक्री होने वाले इस दुर्लभ महासंयोग का धनु राशि के जातकों पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खासतौर पर जिनका व्यवसाय रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी या जमीन-जायदाद से जुड़ा है, उनके कारोबार में काफी तेजी आएगी। उनके मुनाफे में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा जीवन में कई भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, जिससे जीवन में आराम और संतोष बढ़ेगा। कुंवारे जातकों के लिए भी यह समय काफी शुभ है क्योंकि उन्हें विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलने की संभावना है। साथ ही, पुराने निवेशों से भी अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिरता और बढ़ेगी।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed