फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Zodiac Sign: गजकेसरी योग से इन राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, होगा धन लाभ

Wed, 11 Jun 2025 12:59 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 11 Jun 2025 12:59 PM IST
सार

Lucky Zodiac Sign: मन के कारक चंद्रमा धनु राशि में 11 जून को रात 8 बजकर 10 मिनट पर प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक चंद्रमा इस राशि में 13 जून तक बने रहेंगे।

विज्ञापन
Gajkesari Rajyog 2025 Impact on These three Zodiac Signs in hindi
मन के कारक चंद्रमा धनु राशि में 11 जून को रात 8 बजकर 10 मिनट पर प्रवेश करेंगे। - फोटो : adobe stock

Gaj Kesari Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी को महत्वपूर्ण योग माना जाता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को धन लाभ, करियर में सफलता और व्यापार में मनचाहा मुनाफा प्राप्त होता है। चूंकि यह योग गुरु और चंद्र से बनता है, इसलिए जातकों को धन-संपत्ति, करियर में उन्नति, समाज में मान-सम्मान, वैवाहिक सुख और मानसिक शांति की प्राप्ति होती हैं। वहीं जून माह में भी यह राजयोग बन रहा है, जिससे कई राशियों को शुभ समाचार मिल सकता है।



दरअसल, मन के कारक चंद्रमा धनु राशि में 11 जून को रात 8 बजकर 10 मिनट पर प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक चंद्रमा इस राशि में 13 जून तक बने रहेंगे। ऐसे में चंद्रमा के धनु में आने पर चंद्रमा-गुरु के बीच समसप्तक संबंध बनेगा, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा। ऐसे में कुछ राशि वालों को करियर में तरक्की और तनाव से मुक्ति मिल सकती हैं। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।

Gajkesari Rajyog 2025 Impact on These three Zodiac Signs in hindi
गजकेसरी राजयोग से तुला राशि वालों को करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि

  • गजकेसरी राजयोग से तुला राशि वालों को करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 
  • छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। 
  • यह समय करियर की ओर ध्यान केंद्रित करने वाला रहेगा। 
  • आपको निवेश से अच्छा लाभ होगा, जिससे सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा होगा।
  • कार्यक्षेत्र में सफलताओं का दौर रहेगा। इस दौरान व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा
  • योग के प्रभाव से लंबे समय से चली आ रही कोई बीमारी ठीक होगी।
  • कोर्ट के मामलों से राहत की प्राप्ति संभव है।

Mangal Shani Gochar 2025: जुलाई में मंगल और शनि करेंगे गोचर, इन राशियों को मिलेगी तरक्की

Gajkesari Rajyog 2025 Impact on These three Zodiac Signs in hindi
धनु राशि वालों को नौकरी के नए मौके मिलेंगे। आपको अपनों के साथ बाहर यात्रा करने का मौका मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि

  • धनु राशि वालों को नौकरी के नए मौके मिलेंगे। आपको अपनों के साथ बाहर यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • आपकी मेहनत से आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है
  • अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे। इस समय कारोबारी जातकों को कारोबार में लाभ होगा।
  • छात्रों का अपने लक्ष्यों के प्रति ध्यान बना रहेगा और उन्हें सफलता हासिल होगी। 
  • कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और सफलता के योग है।
  • यदि आपको अभी नौकरी में कदम रखा है, तो कोई अच्छी खबर मिल सकती है। 

Budh Gochar 2025: 22 जून से इन तीन राशि वालों को बिजनेस में होगा धन लाभ, बुध करेंगे राशि परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
Gajkesari Rajyog 2025 Impact on These three Zodiac Signs in hindi
गजकेसरी राजयोग आपके सुख में वृद्धि लेकर आ सकता है। आपके करियर में उन्नति होगी। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि

  • गजकेसरी राजयोग आपके सुख में वृद्धि लेकर आ सकता है। आपके करियर में उन्नति होगी।
  • जो लोग नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, योग के प्रभाव से उनकी यह कामना पूरी होगी।
  • व्यापार में नए-नए अवसर हाथ लग सकते हैं।  
  • कुंभ राशि के जातकों के जीवन में चल रही दिक्कतें दूर होंगी।
  • निवेश से धन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। 
  • आपकी कला निखरकर दूसरों को सामने आएगी।
  • योग के प्रभाव से आपका आकर्षण और मजबूत होगा।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Astro Tips: शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए करें शनिवार के ये उपाय


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed