फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gajkesari Yog 2025: नए साल में इन राशियों को नौकरी, करियर और व्यापार में मिलेगी तरक्की, बन रहा है गजकेसरी योग

Mon, 16 Dec 2024 01:08 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 16 Dec 2024 01:08 PM IST
सार

Gajkesari Yog 2025 Rashifal: पंचांग के अनुसार 14 मई 2025 को गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में आएंगे, जिसके बाद 28 मई 2025 को चंद्रमा भी इस राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार वह 30 मई तक इसी राशि में रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Gaj Kesari Yog 2025 Jupiter and Moon Conjunction Effect on These Three Zodiac Signs Will Get Happiness Money
पंचांग के अनुसार 14 मई 2025 को गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में आएंगे, जिसके बाद 28 मई 2025 को चंद्रमा भ - फोटो : अमर उजाला

Gajkesari Yog 2025 Rashifal: ग्रहों के लिहाज से साल 2025 बेहद शुभ होने वाला है। साल की शुरुआत में जहां सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं शनि मीन राशि में एंट्री लेंगे। इस दौरान राहु-केतु के साथ-साथ गुरु बृहस्पति भी अपना स्थान बदलेंगे, जिससे जातकों को शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। पंचांग के अनुसार 14 मई 2025 को गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में आएंगे, जिसके बाद 28 मई 2025 को चंद्रमा भी इस राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार वह 30 मई तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में गुरु-चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशियों के भाग्य, धन धान्य और सुखों में वृद्धि हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Gaj Kesari Yog 2025 Jupiter and Moon Conjunction Effect on These Three Zodiac Signs Will Get Happiness Money
ज्योतिष गणना के अनुसार यह योग आपके करियर में तरक्की और व्यवसाय में सफलता से जुड़ा है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
साल 2025 में बन रहे गजकेसरी योग से मिथुन राशि वालों को धन लाभ होने की संभावना है। आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में चल रही समस्याएं भी समाप्त होंगी। गजकेसरी योग से आपके जीवन में सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी को किसी नौकरी की प्राप्ति होगी। रोजी-रोजगार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मनचाहे अवसर हासिल होने के योग है। यदि आपने पहले कभी किसी सरकारी योजना में निवेश किया था तो बड़े धन लाभ की प्राप्ति होगी। ज्योतिष गणना के अनुसार यह योग आपके करियर में तरक्की और व्यवसाय में सफलता से जुड़ा है।

Gaj Kesari Yog 2025 Jupiter and Moon Conjunction Effect on These Three Zodiac Signs Will Get Happiness Money
पैसे कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की होगी। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2025 में बन रहा गजकेसरी योग आपके जीवन में कई बदलाव लेकर आएगा। इस साल आपकी आर्थिक समस्याएं भी समाप्त होंगी। धन धान्य में वृद्धि से लेकर नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। यदि कोई मामला संपत्ति से जुड़ा है तो वह हल होगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन संभव है। यह योग आपके रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। पैसे कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gaj Kesari Yog 2025 Jupiter and Moon Conjunction Effect on These Three Zodiac Signs Will Get Happiness Money
ज्योतिष गणना के अनुसार गजकेसर योग आपकी किस्मत को चमका सकता है। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए गजकेसरी योग लाभकारी है। आप हर क्षेत्र में तरक्की करेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के जातकों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। पैतृक व्यवसाय से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ होगा। किसी यात्रा पर जाएंगे। मानसिक तनाव कम होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार गजकेसर योग आपकी किस्मत को चमका सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed