कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतरेस का पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती हैं और इसी दिन से 5 दिनों तक दीपावली का पर्व भी आरम्भ हो जाता है। धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के प्रणेता भगवान धनवंतरी के पूजन के साथ कुछ नई चीज खरीदने का खास महत्व होता है। ज्योतिषचार्यो के अनुसार राशि के अनुसार अगर चीजों की खरीदारी की जाय तो सालभर कभी भी पैसों की कमी नहीं रहेगी।
Dhanteras 2017: राशि अनुसार करें खरीदारी, सालभर नहीं रहेगी पैसों की कमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि- मूंगा धातु, ताम्र पात्र, लाल वस्त्र, सोना, चांदी, बर्तन, गहने, हीरा, वस्त्र खरीदना शुभ होगा।
वृष राशि- सफेद वस्त्र,चांदी की वस्तु, ओपल रत्न,पीतल, कांसा, हीरा, कम्प्यूटर, बर्तन आदि की खरीदारी शुभ रहेगी।
मिथुन राशि- स्टील धातु, पन्ना, हरे कपड़े, फल खरीदना फायदेमंद रहेगा।
कर्क राशि- आपके लिए सफेद वस्तु, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना अच्छा रहेगा।
सिंह राशि: सोना, गुलाबी वस्त्र, कांस्य धातु, माणिक्य रत्न
कन्या राशि: ताम्र पात्र, हरा कपड़ा, पन्ना रत्न, फल
तुला राशि: श्वेत वस्त्र, ओपल रत्न, सोना-चांदी,
वृश्चिक राशि: लाल वस्त्र, तांबे का पात्र, मूंगा
धनु राशि: सोना, पीला कपड़ा, अष्टधातु, पुखराज रत्न, पीले रंग का फल खरीदें
मकर और कुंभ राशि: अष्टधातु, स्टील, श्याम वस्त्र, नींबू खरीदें मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद
मीन राशि: सोना, अष्टधातु, पीला कपड़ा, पुखराज रत्न, पीले फल की खरीदारी करना शुभ होगा