फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इन राशि वालों को सरप्राइज मिल सकता है, जानें अपना राशिफल

Tue, 11 Jul 2017 07:28 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 11 Jul 2017 07:28 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 11th july
zodiac - फोटो : zodiac
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है

daily rashiphal 11th july
मेष राश‌ि

आज आप अपने संबंध में प्यार भरने के तरीके ढूंढेंगे। आज का दिन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से बाहर निकलकर थोड़ा आराम करना चाहिये। जो थकान आपको पढ़ाई के कारण आ रही है, उसे सिर्फ एक अच्छा बदलाव ही खत्म कर सकता है। आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। अचानक आई किसी रकम से आपका बैंक बैलेंस भी कुछ दुरूस्त हो जाएगा। लेकिन रुपये-पैसे के मामले में कोई हड़बड़ी ना दिखाएं। कान में संक्रमण होने पर लापरवाही ना बरतें। 

वृष राश‌ि: अपनी सेहत का ख्याल रखें

daily rashiphal 11th july
वृष राश‌ि

आज आप अपने घरेलू जीवन से संतुष्ट रहेंगे। बहुत समय से आप अपने घरेलू जीवन के बारे में नहीं सोच रहे थे। कितना समय हो गया है जब से आपने ये महसूस नहीं किया है कि आपका घरेलू जीवन कितना महत्वपूर्ण है। आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आलस के कारण आप पीछे रह सकते हैं। आज आपको लगेगा कि घर के लिए कुछ चीजों की खरीदारी की जाय, जिससे कि घर की सजावट हो जाय या घर कुछ नया लगने लगे। इसके लिए यह सही वक्त है। अपनी बीमारी को दूर करने के लिए आप तरह-तरह के नुस्खे अपनाऐंगे। ऐलोपैथिक  दवाईयां आपको सन्तुष्ट नहीं कर पाऐंगी इसलिए हो सकता है आप आयुर्वेदिक इलाज कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: कहीं से सरप्राइज मिल सकता है

daily rashiphal 11th july
म‌िथुन राश‌ि

अगर आप किसी शैक्षणिक संस्थान या कॉर्पोरेट माहौल में काम कर रहे हैं तो आज आपको कोई विशेष सरप्राइज मिल सकता है। आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिये बेहतर है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। हो सकता है कि आपकी पदोन्नति समूह नायक के बतौर हो जाए। स्वयं के व्यवसाय में कार्यरत्त उद्यमियों को विदेशी प्रोजेक्ट मिल सकता है। अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को तय करने से पहले कईं बार सोचें। ये ध्यान रखें कि आपकी ओर से किया गया कोई भी जल्दबाजी का निर्णय आपकी आय को प्रभावित कर सकता है।    

विज्ञापन

कर्क राशि: नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं

daily rashiphal 11th july
कर्क राशि

शायद ये उम्र भर चलने वाली दोस्ती की शुरूआत है। दोस्त आते हैं और चले जाते हैं लेकिन ये नया दोस्त हर सुख-दुख में आपका साथ देगा। अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत है और वो खुल कर आपसे नहीं कह पा रहा है तो आपको आगे बढ़ कर उसकी मदद करनी चाहिए। आपके द्वारा की गई मदद से आपका दोस्त बहुत खुश होगा। यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिये सोच सकते हैं। इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है। ये एक ऐसा अवसर होगा, जिसे आप मना नहीं करना चाहेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed