फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनु राशि में आया चन्द्रमा, दिसंबर का पहला दिन इनके लिए भाग्यशाली रहेगा

Thu, 01 Dec 2016 11:23 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Thu, 01 Dec 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 1 december 2016
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
द‌िसंबर का पहला द‌िन कई राश‌ियों के ल‌िए भाग्यशाली रहने वाला है क्योंक‌ि चन्द्रमा गुरु की राश‌ि धनु में आया है और शुभ संयोग बना रहा है। देख‌िए आपके ल‌िए आज का द‌िन कैसा रहेगा।

मेष राश‌िः प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है

daily rashiphal 1 december 2016
मेष राश‌ि

आपका आज का दिन शांति पूर्ण रहेगा। दुनिया का शोर शराबा आज आपको तंग नहीं कर पाएगा। आज आप अपने दिमाग को कुछ आराम दें तो अच्छा रहेगा। इससे आप अपनी जिंदगी का मजा ले पाएंगे और आपको बहुत अच्छा लगेगा।
अगर आप अकेले हैं तो आज आपको प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। आप अपने प्यार के इजहार में घबड़ाहट महसूस करेंगे। अपने किसी दोस्त की सहायता लें। अगर आपका संदेश ठीक तरीके से पार्टनर तक पहुंच पाता है तो अनुकूल प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है और आपका प्रस्ताव स्वीकार भी हो सकता है। अगर आप विदेश जाने के लिए वर्क परमिट या वीजा का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। इसके लिए आपने बहुत इंतजार किया है, इसलिए ये खुशखबरी आपके लिए बहुत मायने रखती है। इस अवसर का पूरा फायदा उठाएं और मजा लें।
आज का दिन आपकी वित्तीय योजनाओं को सही गति देने वाला है। अपनी नियमित आय के साथ ही आपको आज बोनस या अतिरिक्त आय के साधन की प्राप्ति की सूचना मिलेगी। इन प्राप्तियों का आनंद लीजिये क्योंकि ये आपकी कड़ी मेहनत का ही प्रतिफल हैं। 

वृष राश‌िः आर्थिक लाभ के संकेत हैं

daily rashiphal 1 december 2016
वृष राश‌ि

तैयारी कर लीजिए आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा करते हैं। ये यात्रा कोई छोटी सी पिकनिक भी हो सकती है या फिर लंबी यात्रा भी हो सकती है। आज इस यात्रा का पूरा मजा लें।
आप जो भी काम करेंगे, उसमें अपनी जान डाल देंगे और अपने रास्ते में आने वाली परेशानियों को लांघ जाएंगे। आप बड़े हिम्मत वाले हैं और काम के बोझ में भी हार नहीं मानते। ये आपकी वो काबिलियत है, जो ज्यादातर लोगों में नहीं होती। इस राह पर आगे बढ़ते रहें।
अपने प्रोफेशन में किसी भी हालत में खुद को ढाल लेने की आपकी क्षमता के कारण आज आप फायदे में रहेंगे। आपके काम को प्रोत्साहन और आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। इसलिए निश्चिंत रहिए आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बस आप अपनी तरफ से बेहतर काम करते रहिये आपका बैंक एकांउट बढ़ता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आज आप अपने कार्यालय में बहुत व्यस्त रहेंगे

daily rashiphal 1 december 2016
म‌िथुन राश‌ि
आज आप शायद खुद के किसी सामाजिक मुद्दे में फंसा हुआ पाएंगे। इससे बाहर निकलने के लिए कूटनीति के सहारा लें। ये परेशानी आपकी वजह से खड़ी नहीं हुई है लेकिन फिर भी आप इसमें फंस गए हैं। आप बस अपनी संप्रेषण कला का प्रयोग करें और सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जाएगा।
आज आप अपने कार्यालय में बहुत व्यस्त रहेंगे। आपको खुद को बदलते समय के साथ बदलने के लिए तैयार कर लेना चाहिए। लेकिन, आपके लिए शुभ समाचार ये है कि आपकी असीमित ऊर्जा और साथ ही आपकी कड़ी मेहनत आपको सफलता दिलाने में आपकी मदद करेंगे।
हालांकि आज व्यापार में कोई बाधा खड़ी नहीं होगी पर आपको इसका डर लगा रह सकता है। चिंता मत कीजिए कोई अड़चन आई भी तो क्षणिक होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत है और भविष्य में आपको अच्छा लाभ भी मिलने वाला है। आप मेहनत करते रहिए और आपके बजट लायक कोई अच्छा काम हाथ आए तो उसे पकड़ते भी रहिए।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आय के स्रोत बन सकेंगे

daily rashiphal 1 december 2016
कर्क राशि

आज आप ध्यान रखें कि आप किस पर भरोसा कर रहे हैं। आपकी आदत है कि आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं अपनी ये आदत बदल लें वरना किसी दिन आपको पछताना पड़ सकता है व आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेते समय अपने अंदर की आवाज जरूर सुनें। अगर सामने वाला व्यक्ति आपको सच्चा लगे तो भी अपनी जिंदगी की बागडोर उसके हाथ में ना सोंपे।
आप लगातार अपने कैरियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए आप ऑफिस में बहुत ज्यादा काम करना शुरू ना कर दें। आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं। संतुलन बना कर रखें। अगर जरूरत हो तो काम को पूरा करने के लिए आप थोड़ा और समय भी मांग सकते हैं।
घर और जमीन सम्बंधी निवेश आपके लिए आय के स्रोत बन सकेंगे। अगर आप इस वक्त कोई भी जमीन खरीदते या बेचते हैं तो आपकी पूंजी बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति के बाजार में आपके लिए सुनहरे अवसर हैं जो आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं। आप इनमें चतुराई एवं सावधानी से निवेश करें। आप पायेंगे कि आपकी आर्थिक स्थिति में भरपूर इजाफा हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed