फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इन राशि वालों को व्यापार से अच्छे फायदे होने के आसार हैं, जानें अपना राशिफल

Wed, 08 Nov 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 08 Nov 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 8th november
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राश‌ि: भवन निर्णाण से जुड़ें लोगों का दिन अच्छा रहेगा

daily rashifal or rashiphal 8th november
मेष राश‌ि

अगर आपकी अपनी संस्था है और आप कोई छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने कर्मचारियों को लेकर परेशानी हो सकती है। ये उनके बीच का झगड़ा हो सकता है या फिर किसी को फिर से नौकरी पर रखने का मुद्दा। आप पर इस समस्या का प्रभाव पड़ सकता है। जो लोग भवन निर्माण या किसी और निर्माण उधोग से जुड़ें हैं उनके लिए आज का दिन काफी फायदे वाला है। असल में आपके धंधे में तेजी का दौर चल रहा है, अब आप पर निर्भर करता है कि आप इस काम को कितनी तेजी से खींचते हैं। 

वृष राश‌ि: कोई कीमती सामान खोने का डर है

daily rashifal or rashiphal 8th november
वृष राश‌ि

आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। आज अपनी चाबियों औऱ जरूरी सामान को संभाल कर रखें। आज कुछ परेशानियों की वजह से आपका काम कुछ धीरे ही चल रहा है। इस समय का लाभ उठा कर आप इस बात पर विचार कर सकते हैं कि आप अपने काम से क्या चाहते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके काम का प्रतिफल आपके अनुसार नहीं है तो आपको इस पर एक बार फिर से विचार करना चाहिए। इन दिनों पैसे रूपये की चिंता सता सकती है लेकिन ये घड़ी भी निकल जाएगी। आप इस दुविधा में पड़ सकते हैं कि पैसा बचाया जाय या जो सामने जरूरत आ पड़ी है उसके लिए खर्च कर दिया जाय।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: आज किसी से झगड़ा हो सकता है

daily rashifal or rashiphal 8th november
म‌िथुन राश‌ि

आज आप शांति पूर्वक घर पर किसी झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे। अगर आपके और परिजनों के बीच कोई बहस हो जाए, तो आप अपने आप को उन लोगों के बीच फंसा हुआ पाएंगे। आज आपको बिचौलिया बन कर घर पर झगड़ा होने से बचाना है, इस तरह जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों। भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा, क्योंकि आपके बॉस आपको ज्यादा केंद्रित व लगन से काम करने वाला समझेंगे। अपने साथियों व अधिकारियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद आप सफलता की ऊंचाइयों को छू लेंगे।


 
विज्ञापन

कर्क राशि: आज जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें

daily rashifal or rashiphal 8th november
कर्क राशि

आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आत्म-विश्वास बनाए रखें, आज आप किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना आसानी से कर पाएंगे। आपके व आपके जीवन साथी के बीच में किसी अन्य के आने के खतरे से सचेत रहें। आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed