मेष राशि
आज कारोबार में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम होती हुई नजर आएंगी। आज किसी पुराने काम में दोबारा गति भी आ सकती है। इस समय आपको अधूरे कामों को प्राथमिकता देना होगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें।
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। घर में खुशियां बनी रहेंगी, लेकिन किसी पुराने रिश्ते में चली आ रही दूरी भी कम होने के आसार हैं। वहीं करियर को लेकर जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। आपको पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में किसी मुश्किल परिस्थिति में करीबी लोग आपके साथ खड़े नजर आएंगे। इस समय कोई अपना व्यक्ति आपकी परीक्षा लेने का काम कर सकता है। धैर्यवान बने रहना आपके लिए उचित रहेगी।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों का आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। परिवार में किसी बात को बहस का रूप देने के बजाय प्यार और बातचीत से सुलझाना आपके लिए बेहतर रहेगा। इसके अलावा आप हर बात का तुरंत जवाब देने के बजाय शांत रहकर स्थिति को समझें। इससे रिश्ते और मधुर होंगे।
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आपके लिए दिन खास रहेगा, क्योंकि संतान की सफलता से आपका मन गर्व और खुशी से भर जाएगा। आज वाहन खरीदने की योजना भी आगे बढ़ सकती है। इसके अलावा घर में सकारात्मक माहौल बनाने से मन भी हल्का रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।