ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए
ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आज के दिन परिवार का कोई सदस्य अगर आपको कुछ ज़्यादा ही तनाव दे, तो हालात बेक़ाबू होने से पहले उसकी सीमा तय कर दें। प्रेम-संबंध में ग़ुलाम की तरह व्यवहार न करें। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।
वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की ज़रूरत है। आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ।
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। आपके वरिष्ठ और सहकर्मी आपको कितना भी क्यों न उकसाएँ, योगियों की तरह शान्त-चित्त बनाए रखें। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
अपनी सेहत सुधारें, क्योंकि कमज़ोर शरीर दिमाग़ को भी कमज़ोर बना देता है। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, ख़ास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं और आपका ख़याल रखते हैं। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। आप अपने जीवनसाथी से कितना भी झगड़ा क्यों न करें, लेकिन यह न भूलें कि आप एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं।