जानिए आज किन लोगों को काम में मिलेगी सफलता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशिः विदेश से संबंधित किसी काम में मिल सकती है सफलता
विदेश से संबंधित किसी काम में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आज आप अपने ऑफिस में परेशानियों को हल करने के लिए नवीन विचारों का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा । ध्यान रखें कि कभी-कभी छोटी सोच भी बड़े काम आती है। ये सोच आपको अपनी परेशानियों को हल करने का मौका देगी। आज किसी विदेशी से साझेदारी होने की संभावना है। यह दोनों के लिए फायदेमंद होगा। यदि आपने सही साझेदार चुना तो आपको लगेगा कि आपके व्यवसाय में आश्चर्यजनक रूप से तरक्की हो रही है जो कि आपने सोचा भी नहीं होगा।
वृष राशिः अपनी बहस करने की आदत पर काबू रखें
आज आप जरा अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें। आज आप शायद थोड़ा उत्तेजित हो जाएं व बहस में पड़ जाएं। शांत रहें और बस अपना काम करने में लगे रहें। अगर आप अपने इस उद्देश्य को पूरा कर लेंगे तो आपको अच्छा तो लगेगा ही साथ ही आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। आज आपका काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ नई योजनाओं के जुड़ जाने से आपके काम का बोझ और बढ़ गया है। ध्यान रखें कि अगर आप अपना काम समय पर खत्म कर पाए तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है।
आप पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, शायद कोई नई कार या बाईक। तो आज ये खरीदारी करने का शुभ दिन है।
मिथुन राशिः समय पर पूरा कर लें अपना काम
आज आपके सरकार से संबंधित अटके हुए काम बन जाएंगे। उन संस्थानों से आपके काम को प्राथमिकता मिलेगी जहां अब तक आपके काम पर ध्यान नहीं दिया जाता था। इस अच्छे समय का लाभ उठाते हुए आप अपना सारा काम समय पर पूरा कर लें। आज कार्यक्षेत्र में समय शुभ रहेगा। आप अपने काम से अपने बॉस व ग्राहकों को खुश कर सकेंगे। अपना व्यवहार पूरी तरह से सभी के साथ अच्छा रखें ताकि किसी को भी शिकायत का कोई मौका ना मिले। इन दिनों आपके खर्चें खूब बढ़े हुए हैं। इसलिए खर्चें और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिए। जब तक बहुत जरूरी न हो जाये कोई भी चीज उधार ना खरीदें।
कर्क राशिः भाग्यशाली रहेगा आप का दिन
शायद आज आपको लगे कि आपको गलत समझा जा रहा है। याद रखें कि हम हमेशा सब को खुश नहीं रख सकते। रास्ते में रुकावटों के कारण आप अपने जीवन को एक नई दिशा देना चाहेंगे। उत्साहित या उग्र होना तो स्वाभाविक ही है और इसलिए आप उस दिशा में चल पड़ेंगे, जिस पर आप पहले कभी नहीं चले हैं। लेकिन अगर आप बिना किसी पूर्व तैयारी के ही इस दिशा में बढ़ेंगे तो जल्दी ही वापस भी आना पड़ सकता है। आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, कहीं से पैसे आयेंगे। आज के दिन कुछ बचत हो सकती है। कहीं से अतिरिक्त रकम भी मिलने वाली है।