लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने जीवन साथी को कभी भी नजरअंदाज न महसूस कराएं क्योंकि ऐसा करना आपकी सफलता के मार्ग में बाधा बन सकता है। भविष्य में जो भी सपने आपने बुनें हैं वो अवश्य पूरे होंगे। आपका परिवार और आपका सोल मेट आज आपके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं और उन्हें आपकी आवश्यकता पड़ सकती है।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने सहयोगियों की समस्याओं में व्यस्त होने के कारण आप अपने पार्टनर को कम समय दे रहे हैं। ऐसे में आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। एक कैंडल लाइट डिनर दोनों के जीवन में रोमांस को वापस लाएगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आज आप अपने परिवार और विशेष लोगों से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। अगर आप एक लॉन्ग डिस्टेंस रिश्ते में हैं तो आज सोशल मीडिया का प्रयोग कर के अपने आप को ख़ुशी प्रदान करें। इन खुशियों को अच्छे से समेट लें किंतु आवेश में आ कर कोई भी निर्णय लेने से बचें।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): नए रिश्ते की शुरुआत करने से पहले यह जान लें कि इसमें सम्मान और सच्चाई है या यह केवल शारीरिक आकर्षण की बुनियाद पर ही खड़ा है। आज के दिन को खास बनाने के लिए आपकी मीठी मीठी बातें ही काफी हैं।