Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 27 July: वृषभ, तुला और कन्या समेत तीन राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की पूरी संभावना है। यदि व्यापार कर रहे लोग किसी व्यक्ति बैंक संस्था या बैक आदि से उधार लेना चाहते हैं,तो वह उन्हें आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने पुराने मित्रों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर यदि कहीं निवेश की योजना में धन लगाएंगे,तो धन फंस सकता है। आपको अपने कुछ दैनिक कामों को भी समय रहते पूरा करना होगा। यदि नहीं किए,तो परिवार के सदस्यों से आपको डांट खानी पड़ेगी। रात्रि का समय आप आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। किसी काम में विनिमय करना पड़े,तो दिल खोलकर करें,आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता कुछ प्रभावित रहेगी और व्यस्तता के कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपको मीठी वाणी का प्रयोग करके ही अपने जूनियर से काम निकालना होगा,नहीं तो आपको अधिकारियों से भी डांट खानी पड़ सकती है। व्यवसाय कर रहे लोग यदि स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। संतान की फिजूल खर्चे की आदत पर आपको लगाम लगानी होगी। कुछ क्रियाकलापों में भी व्यवधान आ सकते हैं,लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आज विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत है, उन्हें महिला मित्रों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकती है।
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा। आपको किसी भी कार्य को करने में अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आपका कोई पुराना काम बनने से विश्वास और मजबूत होगा। ननिहाल पक्ष से प्रेम व सहयोग मिलने की पूरी संभावना है। आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे,जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे। माताजी को यदि पहले से कोई रोग था,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है,जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी।