लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपका मन पहले से भी अधिक उद्विग्न रह सकता है। व्यवहार में रुखापन तथा जुबान में कड़वाहट हो सकती है। इसलिए प्रेमी से आज बात ना ही करें तो आपके प्रेम संबंध बचे रह सकते हैं अन्यथा आप सभी ओर का क्रोध अपने प्रेमी पर निकाल सकते हैं और प्रेम संबंध बिगड़ते तब देर नहीं लगेगी।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आप प्रेमी-प्रेमिका दोनों जी भर के शॉपिंग करने का प्लान बना सकते हैं लेकिन जरा होश में रहकर ही आप शॉपिंग करें। आपके लिए अच्छा यह होगा कि आप अपना क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड घर पर ही भूल जाएं। जो सीमित पैसा आप ले जा सकते हैं साथ में लें अन्यथा ज्यादा धन व्यय होगा और आपको इसका अहसास बाद में होगा, बेहतर है पहले से ही संभल लें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आपके प्रेम संबंध आज पहले से अधिक प्रगाढ़ होगें और आप एक्-दूसरे के और अधिक करीब आ जाएंगे। आप तर्क अच्छा करते हैं और बिना लॉजिक के कभी कोई बात नहीं करते हैं। यही खूबी आपको लोगों का आकर्षण केन्द्र भी बना देती है। आज आपका प्रेमी भी आपकी इस खूबी का कायल हो जाएगा और उसे नाज होगा कि आप जैसा प्रेमी उसके जीवन में आया।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेमी से मिलने की ईच्छा आपको इतना व्याकुल कर सकती है कि आप उससे मिलने उसके कार्यस्थल तक पहुंच सकते हैं। आपके इस व्यवहार से प्रेमी खुश होने के साथ थोड़ा परेशान भी हो सकता है क्योंकि आप स्वयं अपना सारा काम काज छोड़ उससे मिलने पहुंच जाएंगे। अपनी भावनाओं को थोड़ा सा सीमा में रखने का प्रयास अवश्य ही करें।