फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Dev: शनि के कमजोर होने पर व्यक्ति को नहीं मिलता भाग्य का साथ, जानिए शनिदोष खत्म करने के उपाय

Mon, 20 Jun 2022 05:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 20 Jun 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
according to astrology kundli me  shani grah ke upay
शनिदेव के दिव्य मंत्र ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ का जप करने से प्राणी भयमुक्त रहता है। - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में शनिदेव का विशेष स्थान बताया गया है। शनिदेव व्यक्तियों को उसके द्वारा किए गए कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। अच्छे कर्म करने पर अच्छा फल और बुरे कर्म करे बुरा फल प्रदान करते हैं। ऐसी मान्यता है कि शनिदेव गरीबों और असहायों पर विशेष कृपा रखते हैं। जो व्यक्ति हमेशा गरीबों की मदद करते हैं शनिदेव उन पर हमेशा अपनी कृपा रखते हैं। वहीं जो लोग गरीब और असहाय को परेशान करते हैं उन्हें शनिदेव के कोप का शिकार करना पड़ता है। शनिदेव के अशुभ होने पर व्यक्ति के जीवन में शनि साढ़ेसाती, ढैय्या और शनिदोष होता है। शास्त्रों में शनि के दोषों से मुक्त पाने के लिए और कुंडली में शनि को मजबूत करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं।

according to astrology kundli me  shani grah ke upay
shanidev

कुंडली में शनि के मजूबत होने पर लाभ
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों की जन्म कुंडली में शनिदेव अच्छे भाव में होते हैं उन्हें हमेशा शुभ और सकारात्मक फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव तुला राशि में उच्च के होते हैं यानी शनि के तुला राशि में उच्च होने पर जातक को अच्छे और शुभ परिणाम मिलते हैं। शनि के शुभ होने पर व्यक्ति कर्मशील और न्यायप्रिय बनता है। शुभ शनि के प्रभाव से व्यक्ति का भाग्य प्रबल रहता है। उसे हर एक क्षेत्र में सफलताएं मिलती है। कुंडली में शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का मन हमेशा सकारात्मक रहता है और आयु में वृद्धि और निरोगी जीवन व्यतीत करता है।

according to astrology kundli me  shani grah ke upay
shani dev
कुंडली में शनि के अशुभ भाव होने पर 
जिन जातकों की कुंडली में शनिदेव अशुभ भाव या शत्रु के साथ रहते हैं उनके जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। शनि के कुंडली में कमजोर होने पर व्यक्ति गंभीर बीमीरियों से परेशान रहता है, जेल की यात्राएं करता है। नौकरी नहीं मिलती,व्यापार में घाटा और योजनाएं सही ढ़ंग से फलीभूत नहीं होती। ऐसे व्यक्ति को बहुत ही कम किस्मत का साथ मिलता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
according to astrology kundli me  shani grah ke upay
shani dev
शनि देव का प्रसन्न करने के उपाय
- शनिवार का दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष माना गया है। शनिवार के दिन शनि दर्शन करें और शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों के तेल का दीपक चलाएं और सरसों का तेल अर्पित करें।
- शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनि चालीसा का पाठ करें।
- शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ भी शनिदोष से छुटकारा पाने का सरल तरीका है।
 
विज्ञापन
according to astrology kundli me  shani grah ke upay
Shani Dev
- शनिवार के दिन हनुमान जी भोग और सिंदूर चढ़ाएं।
- शनिवार के दिन ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ और ऊं शं शनिश्चरायै नमः’ मंत्रों का जाप करें। 
- कुंडली से शनिदोष को खत्म करने के लिए काली चीजों जैसे उड़द की दाल,काला कपड़ा,काले तिल और काले चने का दान करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed