लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके पति/पत्नी या करीबी मित्र इस समय आप पर पूरी तरह से मेहरबान हैं। कुछ रोमांटिक और अंतरंग क्षणों के लिए तैयार हो जाएं। इन दूरियों को कम करने के लिए आपको स्वयं कुछ प्रयास करने चाहिए।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप कुछ नया तलाश कर रहे हैं और आप भाग्यशाली हैं क्योंकि वो आपको अवश्य प्राप्त होगा। यह खोज भावनात्मक जरूरतों से जुडी हुई भी हो सकती है। जीवन में कोई समस्या है तो उसे अकेले सुलझाने की जगह अपने प्रियतम के साथ हल करें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): कोई खुशखबरी आपका इंतज़ार कर रही है जिससे आप जीवन के इस चरण को अच्छे से इन्जॉय कर पाएंगे। अपने पार्टनर और अपने बीच में कोई भी गलतफहमी न आने दें अन्यथा आपके प्रेम की बगिया मुरझा सकती है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): नयी चीज़ें आपको आकर्षित करेंगी और आप नए बदलावों का आंनद लेंगे।आपका पार्टनर अधिक प्यार व ध्यान की उम्मीद रखता है। आप भी अपनी मुहब्बत से उन्हें पूरी तरह से संतुष्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।