लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पॉकेट तंग होने की वजह से आप प्रेमी के साथ कहीं भी जाने का प्रोग्राम नहीं बना पाएंगे जिससे आपका प्रेमी आपसे रुष्ट हो सकता है। दिन भर रुठने मनाने की प्रक्रिया चलती रह सकती है लेकिन आज प्रेमी भी जिद कर के बैठ सकता है जिससे आप उसे पूरी तरह से मनाने में नाकामयाब रह सकते हैं।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने अकेलेपन से आप परेशान हो चुके हैं इसलिए हारकर प्रेमी को मनाने का प्रयास आपको करना ही पड़ेगा। आपको अकेलापन खलने भी लगा है और साथ ही आपको अब प्रेम और प्रेमी दोनों की अहमियत का भी पता लग रहा है। आज का दिन प्रेमी को मनाने और उससे बातें करने में ही बीत सकता है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):किसी भी काम को करने में आज आपकी अरुचि बनी रह सकती है। आपका मन घर से बाहर जाने का नहीं होगा और ना ही प्रेम संबंधों में किसी तरह की कोई उमंग रहेगी। मित्रों के फोन काल्स भी आप अनदेखा कर सकते हैं।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज प्रेमी से हर बात में ना सुनने को मिल सकती है जिससे आपका पारा अचानक बहुत बढ़ सकता है। वैसे तो आप खुशमिजाज व ठंडे दिमाग के व्यक्ति हैं लेकिन जब आपको क्रोध आता है तब अधिक ही आता है। बिना कारण आप ना नहीं सुनना चाहते हैं इसलिए आज आप प्रेमी पर बरस सकते हैं। यदि बीच का कोई रास्ता आपको नजर आता है तब उसे ही अपनाएं।