लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम संबंध को लेकर आप कुछ अधीर से दिख सकते हैं और शीघ्रातिशीघ्र प्रेमी से मुलाकात करने का विचार भी मन में ला सकते हैं। यदि आपका प्रेमी आपके शहर से दूर रहता है तब आप आज उसे मिलने की मनुहार कर सकते हैं। यदि शहर में ही है तब आप संध्या समय तक मिल सकते हैं।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने प्रेमी जीवन को धरातल पर ही रहने देगें तो आपका ही भला रहेगा अन्यथा आप अत्यधिक मानसिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। आप प्रेमी से जितनी ज्यादा अपेक्षा करेगें उतना ही ज्यादा आपका मन भी टूट सकता है। मन को नियंत्रित करना स्वयं आपके हाथ में है इसमें कोई अन्य आपकी मदद नहीं कर पाएगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आज का दिन आप पूरी तरह से प्रेमी को समर्पित कर सकते हैं और उसे मनाने में दिन व्यतीत हो सकता है। परन्तु आपका प्रेमी इस बार कुछ ज्यादा ही हठ का परिचय दे सकता है और इतनी आसानी से मानने वाला नहीं होगा। प्रेमी का ढीला स्वास्थ्य भी आपको चिन्तित व विचलित कर सकता है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यदि आपके विवाहेतर प्रेम संबंध बने हुए हैं तब आपको थोड़ी सी फिक्र अपने जीवनसाथी को लेकर हो सकती है क्योंकि आपके संबंधों पर अब उसे संदेह सा होने लगेगा। यही चिन्ता आपको दिन भर सताए रख सकती है कि आगे ये संबंध रह भी पाएंगे अथवा टूट ही जाएंगे क्योंकि संदेह होने पर भी आप इन संबंधों को अभी छोड़ना नहीं चाहेगें।