नौकरी में संतुष्टि न मिलना या बार बार नौकरी से निकाला जाना इस बात का संकेत हो सकता है कि आप जिस रास्ते जा रहे हैं, आपके सितारे उससे उल्टी दिशा में हैं। यानी आपके लिए कौन सी नौकरी अच्छी रहेगी, ये आपकी राशि पर भी निर्भर करता है। अगर आप अपनी राशि के मुताबिक नौकरी चुनेंगे तो उसमें ज्यादा सफल रहेंगे।
मकर राशि
मकर राशि के लोग जिम्मेदार, विश्वसनीय और अपने लक्ष्य को पूरा करने वाले होते हैं। इनका लॉजिक भी अच्छा होता है और इन्हें गणित या पैसे से जुड़े काम करने में मजा आता है। यानी इस राशि के लोग आईटी, चिकित्सा, अकाउंट या कानून वाली नौकरी कर सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि में जन्मे लोग स्मार्ट, खुद के आईडिया लाने वाले और दूर की सोचने वाले होते हैं। इन्हें इंसानियत से जुड़े काम करने में रुचि होती है। इनके लिए सबसे अच्छी नौकरी कला, एस्ट्रोनॉट, इतिहास की खोज हो सकती है।
वृष राशि
वृष राशि के लोगों के लिए बैंक, अकाउंट, विज्ञान और रिसर्च की नौकरी सबसे अच्छी रहती है।
मेष राशि
मेष राशि वाले ऊर्जा से भरे और खुल कर बोलने वाले होते हैं। इन पर मीडिया, विज्ञापन, सेना या सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी सबसे ज्यादा जमेगी।