Chandra Grahan 2024: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को पड़ रहा है और इस दिन होली का भी त्योहार है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित समय के अंतराल पर सूर्य और चंद्र ग्रहण पड़ते हैं। इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा जो दोपहर 3 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। उपछाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इसकी कोई धार्मिक मान्यता नहीं होगी यानी इसमें सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। जब भी चंद्र या सूर्य ग्रहण पड़ता है तो इस असर सभी राशियों के लोगों के जीवन पर पड़ता है। इस चंद्र ग्रहण का असर 3 राशियों पर पड़ सकता है, जिससे इनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी होती हैं ये राशियां...
{"_id":"65fbfd22a571c9c16002dbe8","slug":"chandra-grahan-2024-in-india-date-timings-sutak-kaal-time-lunar-eclipse-effects-on-rashi-2024-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2024: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, इन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानियां","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Chandra Grahan 2024: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, इन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानियां
Fri, 22 Mar 2024 12:11 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2024: उपछाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इसकी कोई धार्मिक मान्यता नहीं होगी
- फोटो : अमर उजाला
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्रग्रहण अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस राशि के लोगों को कुछ नुकसान और कार्यों में तरह-तरह की बाधाएं आ सकती हैं। धन हानि के संकेत हैं और सेहत से संबंधित कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-मोटी चोट लगने की संभावना है और मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। भाग्य का अच्छा साथ नहीं मिलेगा जिससे काम रूक सकते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ नहीं रहेगा। सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। लेन-देन में किसी के साथ कोई विवाद हो सकता है। आपके ऊपर किसी तरह का झूठा आरोप लग सकता है। आपको इस दिन किसी भी तरह का कोई नया कार्य करने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
Astrology: होली के बाद राहु-शुक्र की युति, इन राशि वालों को मिलेंगे धन लाभ के अच्छे मौके

मीन राशि
मीन राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर पड़ सकता है। आपको इस दिन विशेष सावधानी बरतनी होगी। वाहन चलाते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ने से मन परेशान रह सकता है। व्यापार में नुकसान या भी साझेदार के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।

Holi 2024: राशि के अनुसार होली खेलने के लिए चुनें भाग्यशाली रंग, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव