फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के बाद घर के मंदिर को इस तरह करें साफ, मिलेंगे शुभ फल

Wed, 18 Sep 2024 06:44 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 18 Sep 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2024 how to clean home temple after chandra grahan in hindi
चंद्र ग्रहण के बाद घर के मंदिर की सफाई - फोटो : adobe stock

Chandra Grahan 2024: धार्मिक दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन खगोलीय घटनाओं का प्रभाव हर राशि के लोगों पर होता है। यही वजह है कि ग्रहण के दौरान और ग्रहण के बाद कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। शास्त्रों में ग्रहण के बाद घर की कुछ विशेष जगहों को जैसे मंदिर और रसोई की ठीक प्रकार से साफ करने की बाद कही गई है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो इसका असर घर की सुख-समृद्धि पर भी पड़ सकता है। हिन्दू धर्म में ग्रहण के बाद कुछ नियमों का पालन करने को कहा गया है। ऐसे में आज हम आपको ग्रहण के बाद घर के मंदिर को साफ करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं ग्रहण के बाद घर के मंदिर की सफाई किस तरह करनी चाहिए और इस दौरान किन नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए।

Chandra Grahan 2024 how to clean home temple after chandra grahan in hindi
चंद्र ग्रहण के बाद घर के मंदिर की सफाई - फोटो : Freepik
गंगाजल का छिड़काव
माना जाता है कि चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है। इस दौरान मंदिर में किसी भी तरह की पूजा पाठ नहीं करनी चाहिए। चंद्र ग्रहण का प्रभाव पूरी तरह से खत्म होने के बाद स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद अपने घर के मंदिर और सभी मूर्तियों पर गंगाजल का छिड़काव कर पवित्र करें। ऐसा करने से चंद्र ग्रहण के किसी भी नकारात्मक प्रभाव का असर नहीं पड़ता है।
Chandra Grahan 2024 how to clean home temple after chandra grahan in hindi
चंद्र ग्रहण के बाद घर के मंदिर की सफाई - फोटो : freepik

मूर्तियों का रखें खास ख्याल
ग्रहण के बाद मंदिर के सभी देवी-देवताओं की मूर्तियों को अच्छी तरह साफ करें। इसके लिए आप नींबू का पानी, दही, शहद और चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी मूर्तियों के वस्त्र बदलकर देवी-देवताओं को नए वस्त्र पहनाएं और पुराने वस्त्रों को दोबारा भगवान की मूर्तियों को न पहनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2024 how to clean home temple after chandra grahan in hindi
चंद्र ग्रहण के बाद घर के मंदिर की सफाई - फोटो : freepik
सजावट को बदलें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर मंदिर में किसी तरह की सजावट है तो पूर्ण चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद उसे तुरंत बदल देना चाहिए। ग्रहण काल के दौरान मंदिर में नकारात्मकता आ जाती है और इस दौरान मंदिर में मौजूद सभी चीजे नकारात्मक हो जाती हैं। इसलिए इसे तुरंत विसर्जित कर देना चाहिए।
विज्ञापन
Chandra Grahan 2024 how to clean home temple after chandra grahan in hindi
चंद्र ग्रहण के बाद घर के मंदिर की सफाई - फोटो : freepik

इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए आप मंदिर की साफ-सफाई कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान भी प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही आपके पूरे परिवार पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है।



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed