फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2024 Daan Samagri: साल के आखिरी चंद्र ग्रहण पर करें इन चीजों का दान, दूर होंगे बुरे प्रभाव

Wed, 18 Sep 2024 06:45 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 18 Sep 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan Ke Baad Kya Daan Karna Chahiye What To Do After Lunar Eclipse 2024 In Hindi
चंद्र ग्रहण 2024 दान सामग्री - फोटो : Amar Ujala

Chandra Grahan 2024 Daan Samagri: इस वर्ष पितृ पक्ष के आरंभ में ही साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। पितृ पक्ष 17 सितंबर से आरंभ हो रहा है और यह 2 अक्तूबर तक चलेंगे। वहीं 18 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। पितृ पक्ष के दौरान पितरगण स्वर्ग लोक से पृथ्वी लोक में अपने परिजनों से मिलने आते हैं। ऐसे में परिजन उन्हें तर्पण और भोजन अर्पित करके प्रसन्न करते हैं। इस बार पितृ पक्ष में चंद्र ग्रहण का साया रहने वाला है।



शास्त्रों में ग्रहण के बाद दान-पुण्य करने को बेहद शुभ बताया गया है। ऐसा करने से उस ग्रहण के अशुभ प्रभाव आप पर से दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख शांति आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 18 सितंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण के बाद आपको किन वस्तुओं का दान करना चाहिए। दान करने से आपकी कुंडली से चंद्रमा का दोष दूर होता है। साथ ही ग्रहण का कोई अशुभ प्रभाव भी नहीं होता है।

Chandra Grahan Ke Baad Kya Daan Karna Chahiye What To Do After Lunar Eclipse 2024 In Hindi
चंद्र ग्रहण 2024 दान सामग्री - फोटो : Istock
हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण अशुभ होते हैं। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान वातावरण में सकारात्मक प्रभाव  बढ़ जाते हैं। इसलिए ग्रहण काल के दौरान कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। ग्रहण के बाद दान करने से ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।
Chandra Grahan Ke Baad Kya Daan Karna Chahiye What To Do After Lunar Eclipse 2024 In Hindi
चंद्र ग्रहण 2024 दान सामग्री - फोटो : Freepik

चंद्र ग्रहण के बाद कुछ सफेद चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से ग्रहण के दुष्प्रभाव कम होते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। इन सफेद चीजों का संबंध चंद्रमा ग्रह से माना जाता है। इसलिए आप चावल, चीनी, आटा आदि चीजों का दान कर सकते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan Ke Baad Kya Daan Karna Chahiye What To Do After Lunar Eclipse 2024 In Hindi
चंद्र ग्रहण 2024 दान सामग्री - फोटो : Istock

चंद्र ग्रहण के बाद किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को चावल का दान जरूर करें। इसके साथ ही आप दूध का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में धन की वृद्धि होती है।

विज्ञापन
Chandra Grahan Ke Baad Kya Daan Karna Chahiye What To Do After Lunar Eclipse 2024 In Hindi
चंद्र ग्रहण 2024 दान सामग्री - फोटो : Istock

ज्योतिष के अनुसार, चंद्र ग्रहण के बाद चावल, दूध, चीनी और आटा के अलावा आप  सफेद कपड़ा और सफेद मिठाई का भी दान कर सकते हैं। यदि आपकी कुंडली में चंद्र दोष है तो मोती या चांदी की किसी वस्तु का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed