फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Career Horoscope 2025: कैसा रहेगा साल 2025 में आपका करियर ? जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफल

Tue, 31 Dec 2024 03:28 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 31 Dec 2024 03:28 PM IST
सार

Career Horoscope 2025: वर्ष 2025 में मेष से लेकर मीन तक सभी राशि वालों के करियर की भविष्यवाणी को जानते हैं।

विज्ञापन
Career rashifal 2025 New Year Career Prediction For Aries Tarus Cancer Leo Libra Capricorn Pisces
साल 2025 में कैसा रहेगा करियर - फोटो : अमर उजाला

Career Horoscope 2025: पंचांग के अनुसार 1 जनवरी से साल 2025 की शुरुआत हो रही है। साल की शुरुआत ही हर्षण, शिववास, बालव, और कौलव और धनु योग के साथ हो रही है। ज्योतिष दृष्टि के मुताबिक नए साल में कई ग्रह अपना स्थान बदलेंगे, जिससे सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव होगा। इस दौरान करियर में भी कुछ खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए वर्ष 2025 में मेष से लेकर मीन तक सभी राशि वालों के करियर की भविष्यवाणी को जानते हैं।

Career rashifal 2025 New Year Career Prediction For Aries Tarus Cancer Leo Libra Capricorn Pisces
Career Horoscope 2025 - फोटो : amar ujala

मेष राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार नया साल मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। आपको व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति संभव है। अगर आपकी प्राइवेट जॉब है तो साल की शुरुआत में आपको नए मौके मिलेंगे। कार्य व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा। साल के दूसरे माह में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। साल के मध्य में आपके कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु बन सकते हैं। साल 2025 के सिंतबर माह में व्यापारियों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, कुछ लोग आपकी तरक्की से न खुश भी होंगे। निवेश में आपको मनाचाहा लाभ हासिल होगा जिसके बाद आप करियर को लेकर कोई निर्णय बना सकते हैं। मार्केटिंग क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को साल के अंत में आर्थिक हानि हो सकती है, हालांकि वर्ष का प्रारंभ बढ़िया रहने वाला है।

Career rashifal 2025 New Year Career Prediction For Aries Tarus Cancer Leo Libra Capricorn Pisces
Career Horoscope 2025 - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
साल 2025 की शुरुआत व्यवसाय की दृष्टि से शुभ है। जनवरी-फरवरी माह में आपके आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। कॉलिंग, डेटा व ग्राफिक्स जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को अभी कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। साल के मध्य में किसी परीक्षा का परिणाम आ सकता है जिसके बाद आपको नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विदेश में जाकर व्यापार करने की इच्छा पूरी हो सकती है। साल 2025 के नवंबर माह में किसी कपड़े का व्यापार करने की प्लानिंग कर सकते हैं। साल 2025 की समाप्ति से पहले प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों की पदोन्नति हो सकती है। भूमि से संबंधित कार्य करने वाले व्यक्तियों को इस वर्ष लाभ प्राप्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Career rashifal 2025 New Year Career Prediction For Aries Tarus Cancer Leo Libra Capricorn Pisces
Career Horoscope 2025 - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2025 सरकारी नौकरी वालों के लिए बेहद खास है। इस राशि के व्यापारियों को फरवरी माह में सफलता की प्राप्ति हो सकती है। वर्क फ्रॉम होम काम करने वालों के वेतन में वृद्धि होगी, साथ ही वरिष्ठों का सहयोग भी भरपूर मिलेगा। यदि आप किसी कंपनी को चला रहे है तो साल 2025 के जुलाई माह में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप कोई नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं। सितंबर और अक्तूबर को छोड़कर नवंबर और दिसंबर के महीने में आपको करियर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। छात्रों को मनचाहे परिणाम हासिल करने के लिए अभी और मेहनत करनी होगी।

विज्ञापन
Career rashifal 2025 New Year Career Prediction For Aries Tarus Cancer Leo Libra Capricorn Pisces
Career Horoscope 2025 - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
साल 2025 की शुरुआत कर्क राशि वालों के लिए बेहद कल्याणकारी है। साल 2024 में शिक्षा को लेकर किए गए प्रयासों का आपको फरवरी 2025 माह में रिजल्ट मिल सकता है। नई-नई नौकरी करने वालों को अपने काम में लापरवाही करने से बचना होगा। मार्च माह में शनि के गोचर से कर्क राशि वालों को करियर में धन लाभ के योग बनेंगे। वर्ष के मध्य के पश्चात देवगुरु बृहस्पति का गोचर भी आपके करियर को उड़ान देगा। ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2025 के मध्य में राहु का गोचर होगा, इससे नौकरी करने वाले व्यक्तियों की पदोन्नति हो सकती है। साल के अंत में ग्रहों की चाल कार्यस्थल पर नकारात्मक विचारों और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम को लेकर तनाव भी पैदा हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed