फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Uday 2025: बुध के उदित होने पर इन तीन राशि के लोगों को करियर में मिल सकते हैं मनचाहे परिणाम

Fri, 18 Apr 2025 11:57 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 18 Apr 2025 11:57 AM IST
सार

Budh Uday in Meen Rashi 2025: ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रह समय-समय पर गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिलता है। इस दौरान बुध ग्रह के गोचर को सबसे और महत्वपूर्ण माना गया है। 

विज्ञापन
Budh Uday in meen rashi 2025 date and impact on all zodiac sign
ज्योतिषियों के मुताबिक इन जातकों पर बुध देव की सदैव कृपा बनी रहती हैं। परंतु वह जब भी गोचर करते हैं, तो अन्य राशि वालों को भी लाभ पहुंचाते हैं। - फोटो : Adobe Stock

Budh Uday in Meen Rashi 2025: ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रह समय-समय पर गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिलता है। इस दौरान बुध ग्रह के गोचर को सबसे और महत्वपूर्ण माना गया है। बता दें, बुध सौरमंडल में सबसे छोटे ग्रह है और उन्हें ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, तर्क, वाणी और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। वह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह भी है।



ज्योतिषियों के मुताबिक इन जातकों पर बुध देव की सदैव कृपा बनी रहती हैं। परंतु वह जब भी गोचर करते हैं, तो अन्य राशि वालों को भी लाभ पहुंचाते हैं। वहीं एक बार फिर बुध अपनी चाल में परिवर्तन करने वाले हैं। बता दें, बुद्धि के कारक बुध 17 मई 2025 को मेष में अस्त होंगे। वह 8 जून 2025 की शाम 7: 53 मिनट पर उदित हो जाएंगे। ऐसे मे कुछ राशि वालों को करियर में सफलता व व्यापार में अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इनके नाम जान लेते हैं.......

Budh Uday in meen rashi 2025 date and impact on all zodiac sign
विदेश यात्रा या दूर की यात्राओं का योग बनेगा। आपको निवेश, संपत्ति, व शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
बुध के उदित होने पर वृषभ राशि के कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको कार्यों में सफलताएं मिलने की संभावना है। बुध के प्रभाव से आपकी तर्क शक्ति तीव्र होगी, जो निर्णय लेने में आपकी सहायता करेगी। इस दौरान व्यापारियों को मुनाफे के नए अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा या दूर की यात्राओं का योग बनेगा। आपको निवेश, संपत्ति, व शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Budh Uday in meen rashi 2025 date and impact on all zodiac sign
निवेश में लाभ, आर्थिक योजनाओं में सफलता की प्राप्ति होगी। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
आपके लिए यह समय खास रहने वाला है। व्यापार में यदि पहले आर्थिक नुकसान हुआ था, तो अब लाभ के योग बनेंगे। आपके करियर और कारोबार में वृद्धि देखने को मिल सकती है। निवेश में लाभ, आर्थिक योजनाओं में सफलता की प्राप्ति होगी। इस दौरान जिन लोगों को लंबे समय से नौकरी की तलाश थी, उन्हें शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। यह समय आत्म-प्रेरणा और ऊर्जा से भरपूर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Uday in meen rashi 2025 date and impact on all zodiac sign
कार्यक्षेत्र में को बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आर्थिक रूप से भी यह समय लाभकारी रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
बुध के गोचर से तुला राशि वालों के उच्च अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे, पदोन्नति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नई नौकरी के मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में को बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आर्थिक रूप से भी यह समय लाभकारी रहेगा। आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय आपके लिए सौभाग्यदायक सिद्ध हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा।


Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, खत्म हो जाएंगे सारे दुख
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed