{"_id":"6ab3b9d84b24891eb109f7f0","slug":"budh-shukra-yuti-and-make-lakshmi-narayan-yoga-brings-wealth-and-luck-for-these-zodiac-signs-2026-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"26 सितंबर को बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों को आर्थिक उन्नति और ऊंचा मुकाम होगा हासिल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
26 सितंबर को बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों को आर्थिक उन्नति और ऊंचा मुकाम होगा हासिल
Wed, 23 Sep 2026 05:08 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:08 PM IST
सार
26 सितंबर को बुध और शुक्र तुला राशि में युति करते हुए लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशि वालों पर अच्छा और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
लक्ष्मी नारायण राजयोग
- फोटो : amar ujala
बुद्धि ,वाणी और संचार के कारक ग्रह बुध 26 सितंबर को कन्या राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि में शुक्र पहले से विराजमान हैं, जिससे तुला राशि में शुक्र-बुध की युति बनेगी और लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में लक्ष्मी नारायण योग को बहुत ही शुभ योगों में गिना जाता है। इस योग से कुछ राशि वालों को भोग-विलास, सुख-सुविधा और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं शुक्र-बुध की युति से बना लक्ष्मी-नारायण राजयोग किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग
शुक्र-बुध की युति से बना लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत ही अनुकूल और शुभ रहेगा। आपकी राशि से सप्तम भाव में राजयोग का निर्माण होगा। जिससे साझेदारी के काम में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा और खुशनुमा रहेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विदेशों से अच्छा धन कमाने का अवसर मिल सकता है।

वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग
वृषभ राशि वालों के लक्ष्मी नारायण योग बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। आपकी राशि के कुंडली के छठे भाव में शुक्र-बुध की युति होगी जिससे व्यापार में अच्छा लाभ होगा। धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान में वृद्धि के योग है।

कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग
कन्या राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत ही खास और लाभ से भरा हुआ होगा। यह योग आपकी राशि से दूसरे भाव में बन रहा है, जिससे अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि के योग हैं। कार्यों में अच्छी सफलता मिल सकता है।

तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग
तुला राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। इस राशि के जातकों को कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में विस्तार के योग हैं। इसके अलावा धन लाभ के शुभ योग बन रहे हैं। आय में जबरदस्त इजाफा होगा। पार्टनर संग अच्छा समय बीतेगा।