फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्येष्ठ मास में बन रहा खास संयोग, 5 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के रास्ते

Tue, 05 May 2026 12:01 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Tue, 05 May 2026 12:01 PM IST
सार

2 मई से शुरू हुआ ज्येष्ठ माह कुछ राशियों के लिए बेहद खास माना जा रहा है। अगले 60 दिनों में भगवान विष्णु की कृपा से करियर, धन और सम्मान में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। जानें किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव।

विज्ञापन
Lucky Zodiac Signs These 5 Signs May See Career and Financial Growth in the Next 60 Days
ज्येष्ठ मास: लकी राशियां - फोटो : amar ujala
Lucky Rashiyan On Jyeshtha Maas: मई और जून 2026 का यह समय ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। 2 मई से शुरू हुआ ज्येष्ठ माह इस बार पूरे 60 दिनों तक रहेगा, जिसका प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलेगा। इस अवधि में ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। भगवान विष्णु की कृपा से करियर में उन्नति, नई नौकरी या प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होने और मान-सम्मान बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। ऐसे में यह समय कई लोगों के लिए नए अवसर और प्रगति का द्वार खोल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां।

Unlucky Plants: भूलकर भी घर में न लगाएं ये पौधे, आर्थिक परेशानियों और तनाव को करते हैं आकर्षित
Surya Gochar: 11 मई से इन राशि वालों को करियर-कारोबार में मिलेगी सफलता, मेहरबान रहेगी किस्मत
Lucky Zodiac Signs These 5 Signs May See Career and Financial Growth in the Next 60 Days
ज्येष्ठ मास में ग्रह गोचर - फोटो : adobe stock
ज्येष्ठ मास में ग्रह गोचर

मई-जून 2026 का ज्येष्ठ मास ग्रहों की हलचल के कारण खास माना जा रहा है। इस दौरान सूर्य, मंगल और बुध अपनी चाल बदलते हुए मेष से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इन ग्रहों के एक साथ आने से बुधादित्य योग, मंगल-आदित्य योग और त्रिग्रही योग जैसे प्रभावशाली संयोग बनेंगे, जिन्हें ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके साथ ही शुक्र भी मिथुन से कर्क राशि की ओर गोचर करेगा, जिससे रिश्तों, सुख-सुविधाओं और आर्थिक पक्ष पर असर देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर, इन ग्रह स्थितियों का संयुक्त प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। 

Lucky Zodiac Signs These 5 Signs May See Career and Financial Growth in the Next 60 Days
व्यापारियों को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। - फोटो : amar ujala
मेष राशि 

इस अवधि में करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई नौकरी मिलने या कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होने के योग हैं। व्यापारियों को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucky Zodiac Signs These 5 Signs May See Career and Financial Growth in the Next 60 Days
विवाहित लोगों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय उन्नति का संकेत दे रहा है। करियर में प्रगति, आय में बढ़ोतरी और मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। साथ ही संपत्ति या पैतृक धन से लाभ मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Lucky Zodiac Signs These 5 Signs May See Career and Financial Growth in the Next 60 Days
विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में सफलता मिल सकती है। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 

सिंह राशि के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रह सकता है। प्रशासनिक या राजकीय कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में सफलता मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed