फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध-शुक्र युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन तीन राशियों के लिए आने वाला दिन रहेगा शुभ

Tue, 05 May 2026 03:37 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Tue, 05 May 2026 03:37 PM IST
सार

29 मई 2026 को एक अत्यंत ही शुभ और प्रभावशाली राजयोग बनने जा रहा है, जिसे लक्ष्मी नारायण राजयोग कहा जाता है, जो बुध और शुक्र की युति से बनेगा। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क-वितर्क आदि का कारक माना जाता है

विज्ञापन
mercury venus conjunction on 29 may make lakshmi narayan rajyog these zodiac sign will be lucky
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala

ज्योतिष में समय-समय पर ग्रहों का संयोग बनता है जिससे कई तरह के दुर्लभ योग बनते हैं। ज्योतिषी गणना के अनुसार, 29 मई 2026 को कुछ ऐसा ग्रहों का दुर्लभ और शुभ संयोग बनने जा रहा है जिससे कई राशियों के ऊपर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। 29 मई 2026 को एक अत्यंत ही शुभ और प्रभावशाली राजयोग बनने जा रहा है, जिसे लक्ष्मी नारायण राजयोग कहा जाता है, जो बुध और शुक्र की युति से बनेगा। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क-वितर्क आदि का कारक माना जाता है, वहीं शुक्र को भौतिक सुख, धन, वैभव, कला और आकर्षण आदि का कारक माना जाता है। बुध-शुक्र की युति से कई राशि वालों के व्यक्तित्व में निखार, मान-सम्मान में वृद्धि और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। ज्योतिष में जब बुध और शुक्र दोनों की ग्रह एक राशि में या फिर एक भाव में आते हैं तो लक्ष्मी नारायण राजयोग बनता है। इस योग से सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि और जीवन में समृद्धि के योग बनते हैं। 

Trending Videos
mercury venus conjunction on 29 may make lakshmi narayan rajyog these zodiac sign will be lucky
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत ही अच्छा और सकारात्मक साबित हो सकता है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि और आर्थिक स्थितियों में बेहतर तालमेल बना रहता है। करियर के क्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। इस दौरान जो लोग नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उनको कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान रुके हुए धन की वापसी हो सकती है। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। 
mercury venus conjunction on 29 may make lakshmi narayan rajyog these zodiac sign will be lucky
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग आपके लाभ और आय के भाव में बनेगा। जिससे आपकी आय में लगातार इजाफा देखने को मिल सकता है। आपको अपने नए संपर्कों का लाभ मिलेगा और करियर-बिजनेस में नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। किसी तरह के पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा। इसे दौरान आपके काम की सराहना होगी और आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
mercury venus conjunction on 29 may make lakshmi narayan rajyog these zodiac sign will be lucky
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग आपके जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। यह राजयोग आपकी कुंडली के कर्म भाव पर बनेगा जिससे आपके कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे और जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल मिल सकते हैं। इसके अलावा बिजनेस में अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा। 

यदि आप अपनी विस्तृत कुंडली के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, तो myjyotish एप डाउनलोड करें और ज्योतिषी से बात करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed