फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

August Rashifal 2025: अगस्त में मेष सहित इन दो राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर-कारोबार में होगी तरक्की

Wed, 30 Jul 2025 10:37 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 30 Jul 2025 10:37 AM IST
सार

August Rashifal 2025: अगस्त की शुरुआत में ही सुख-सौभाग्य के कारक शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वह 1 अगस्त को आर्द्रा नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। इसके बाद रक्षाबंधन पर ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी चाल में बदलाव करेंगे। वह 9 अगस्त 2025 को उदित हो रहे हैं।

विज्ञापन
August 2025 grah gochar impact on zodiac sign know august rashifal in hindi
August Rashifal 2025 - फोटो : adobe stock

August Rashifal 2025: अगस्त की शुरुआत में ही सुख-सौभाग्य के कारक शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वह 1 अगस्त को आर्द्रा नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। इसके बाद रक्षाबंधन पर ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी चाल में बदलाव करेंगे। वह 9 अगस्त 2025 को उदित हो रहे हैं। फिर वह 30 अगस्त को मित्र की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। वहीं सूर्य 17 अगस्त 2025 को अपनी ही राशि सिंह में गोचर करेंगे। 21 अगस्त को शुक्र का कर्क राशि में गोचर होगा, जो ज्योतिष की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। इस दौरान मन के कारक चंद्रमा भी लगभग सभी राशि में गोचर कर सकते हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों पर ग्रहों की विशेष कृपा बनी रहेगी और अगस्त माह में उन्हें करियर, नौकरी, निवेश और प्रेम जीवन में शुभ समाचार मिल सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।

August 2025 grah gochar impact on zodiac sign know august rashifal in hindi
August Rashifal 2025 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
(अग्नि तत्व, स्वामी: मंगल)
उत्साही, तेज, लीडरशिप वाले पर स्वभाव में जल्दी प्रतिक्रिया करने वाले। मंगल साहस, ऊर्जा और क्रोध का प्रतीक है।

अगस्त माह मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपकी कार्यक्षेत्र सहित समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान व्यापार कर रहे लोगों को नया अवसर प्राप्त होगा। आप यात्रा पर जा सकते हैं। यहां आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी जो एक अच्छे मुकाम तक ले जाने में सहायता करेगी। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्राएं सफल एवं लाभप्रद साबित होंगी। अगस्त माह में जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। निवेश में लाभ मिलने पर आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। यदि किसी नए काम में घाटा हो गया था, तो अब मुनाफा के योग है। 

August 2025 grah gochar impact on zodiac sign know august rashifal in hindi
August Rashifal 2025 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
(अग्नि तत्व, स्वामी: सूर्य)

आत्मविश्वासी, प्रभावशाली, नेतृत्वकर्ता। सूर्य आत्मबल और प्रतिष्ठा का प्रतीक है।

सिंह राशि वालों को इस माह नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपने किसी योजना में धन लगाया था, तो अच्छा खासा लाभ मिलने के योग है। कला में निखार आने पर आप आत्मविश्वास महसूस करेंगे। सेल्स क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को नया टारगेट मिलेगा जिसे पूरा करके आपका वेतन बढ़ सकता है। सिंह राशि के लोग नया घर या कोई वाहन खरीदेंगे। आपके भौतिक सुख में वृद्धि होगी। इस दौरान आप सभी ओर से खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में स्थितियां आपके पक्ष में जा सकती हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। कारोबार के लिए प्रयासरत थे तो उनमें आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
August 2025 grah gochar impact on zodiac sign know august rashifal in hindi
August Rashifal 2025 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि 
(वायु तत्व, स्वामी: शुक्र)

संतुलनप्रिय, कलाप्रेमी, सहयोगी। शुक्र प्रेम, सौंदर्य और संबंधों का स्वामी।

तुला राशि वालों के विवाह मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यह समय आपके लिए जीवन में कुछ नयापन लेकर आएगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए समय अत्यंत ही शुभ और उन्नति वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार में आर्थिक लाभ के योग हैं। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों को मिलाकर चलना उचित रहेगा। आपके घर में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। जमीन का मामला इस माह हल होगा।जीवन में किसी नए व्यक्ति के आने की संभावनाएं भी बनी हुई हैं।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed