{"_id":"5b1de7cb4f1c1b315d8b4634","slug":"astrology-weekly-horoscope-11th-june-2018-to-17th-june-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते 7 राशि वालों के लिए तरक्की के दरवाजे खुलेंगे, बाकी रहें संभलकर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते 7 राशि वालों के लिए तरक्की के दरवाजे खुलेंगे, बाकी रहें संभलकर
Content Partner: Astrosage
Published by: Prateek Ranjan
Updated Tue, 12 Jun 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा गुजरेगा हफ्ता
साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
2 of 13
यह सप्ताह मेष राशि वाले जातकों के लिए व्यस्तताओं से भरा रहेगा। आपको अपने पारिवारिक जीवन तथा कार्यक्षेत्र में तालमेल बैठा कर चलना होगा। एक ओर जहां आप अपने कार्य क्षेत्र में व्यस्त रह सकते हैं। वहीं दूसरी ओर परिजन भी आपसे समय की मांग कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से चलेगा लेकिन घर में किसी के प्रति भी दुर्भावना ना रखें। यदि कोई गलतफहमी उत्पन्न भी हो तो उसे तुरंत दूर कर लें। दूसरी ओर कार्य क्षेत्र में कंट्रोवर्सी से दूर रहें और अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति लापरवाही ना बरतें। छोटे भाई-बहन प्रसन्नचित रहेंगे और आपकी संवाद शैली में सुधार आएगा, जिसका प्रभाव आपके जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। सोशल मीडिया पर आप छाए रहेंगे। संतान ठीक रहेगी और विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा होगा।
साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
3 of 13
इस सप्ताह आप के ख़र्चों में वृद्धि होने की संभावना है, हालांकि जैसे-जैसे दिन गुजरेंगे खर्च स्वतः ही कम हो जाएंगे। इस अवधि में कुछ अप्रत्याशित हानि होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर आप कुछ धन जमा कर पाने में भी सक्षम होंगे। अपनी मीठी वाणी से आप सब का मन मोह लेंगे और अपनी बात से ही अपने काम बना लेंगे। इस सप्ताह आप के अंदर अहम की अधिकता हो सकती है इसे नियंत्रण में रखना आवश्यक होगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी और आपको अधिक परिश्रम करना होगा। किसी बात को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से संघर्ष हो सकता है। संतान आनंद महसूस करेगी और विद्यार्थी भी अपने ज्ञान में वृद्धि के लिए प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
4 of 13
मिथुन राशि
इस सप्ताह आर्थिक मामलों की प्रति संवेदनशील रहने की जरुत होगी। जहां एक ओर धन तथा आमदनी में वृद्धि होगी, वहीं दूसरी ओर कुछ अचानक से होने वाले खर्चे आपका वित्तीय बजट बिगाड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और कार्य क्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। गर्म तथा अधिक मसालेदार भोजन से बचें अन्यथा शारीरिक कष्ट संभव है। संतान के लिए अच्छा समय है लेकिन उन्हें भी कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में थोड़ा कम लगेगा।
विज्ञापन
साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
5 of 13
कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयासों का लाभ मिलेगा और आप को पदोन्नति प्राप्त होने की संभावना है। इस सप्ताह आप के खर्चों में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो सकती है इसलिए संयम के साथ धन का निवेश एवं वित्तीय नियंत्रण करें। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे तथा कोर्ट-कचहरी आदि में आपको विजय प्राप्त होने की संभावना है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन समय है खूब मेहनत करेंगे। आपकी संतान ऊर्जावान रहेगी। भाई-बहनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी और धन लाभ होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।