{"_id":"56dc51294f1c1b7b478b4576","slug":"astrology-mahashivratri-auspicious-yoga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर बन रहा है शिव का योग, मनोकामना होगी पूरी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
महाशिवरात्रि पर बन रहा है शिव का योग, मनोकामना होगी पूरी
Sun, 06 Mar 2016 09:17 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
शिव का श्रृंगार
- फोटो : sihivling
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाशिव शिवरात्रि को ज्योतिषशास्त्र में बहुत ही शुभ दिन माना गया है। इस पर सोने पर सुहागा यह है कि महाशिवरात्रि के दिन पंचग्रही योग के साथ शिव योग बना है। ऐसा संयोग 18 साल के बाद हुआ है। इस साल महाशिवरात्रि के दिन धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। धनिष्ठा नक्षत्र और सोमवार के योग से शुभ नाम का योग बनता है जो पूरे दिन रहेगा। इस दिन स्थिर राशि कुंभ में सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र और केतु पांच ग्रह मिलन करेंगे। पांच ग्रहों का यह योग महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर की पूजा करने वाले शिव भक्तों को स्थिर लक्ष्मी और आरोग्यता प्रदान करने वाला है।
महाशिवरात्रि सोमवार के दिन है ऐसा संयोग बहुत ही शुभ माना जाता है
2 of 3
शिव पूजा
- फोटो : shiv ling
सिंह राशि में स्थित गुरु एवं राहु की युति चांडाल योग बना रही है। इसके पहले 1980 में चांडाल योग में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया था। यह योग अच्छा नहीं होता है लेकिन शिव योग होने के कारण किसी प्रकार का अशुभ योग प्रभावी नहीं होगा। इस साल एक बड़ा संयोग यह है कि महाशिवरात्रि सोमवार के दिन है ऐसा संयोग बहुत ही शुभ माना जाता है।
शास्त्रों के अनुसार ऐसे संयोग में महाशिवरात्रि का व्रत करना अश्वमेध यज्ञ का फल देने वाला है। शिव कृपा से धन लाभ की इच्छा रखने वालों को इस दिन गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करना चाहिए। सुख शांति की इच्छा रखने वालों को दूध से शिव का अभिषेक करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार शिव की पूजा काले तिल से करने से पापों का प्रभाव दूर होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।