आर्थिक राशिफल 12 फरवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा मंगलवार का दिन
मेष
आज काम में वाद-विवाद की स्थिति हो सकती है, लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही शांत हो जाएगी। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। उलझनें कम होगी और व्यवसाय में जोखिम उठाने से भी नही चूकेंगे।
वृष
नए काम करने से पहले जांच करनी जरूरी है। किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि इसमें पैसा डूब भी सकता है। किसी को उधार देना या धन का निवेश करना फिलहाल ठीक नही है।
मिथुन
व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। पुराने कार्यों का अच्छा फल मिलेगा। मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्ति का योग है। काफी समय के बाद आपको अपने अटके हुए कार्यों में सफलता मिल जाने का हर्ष होगा।
कर्क
किसी भी नए काम को करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी जरूरी है। किसी भी निवेश से दूर रहें और किसी भी प्रकार का उधार देने से बचें, क्योंकि इसमें पैसा डूब सकता है।