फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: मिथुन राशि में त्रिग्रही योग, इन राशि वालों के जीवन में आएगा बड़ा परिवर्तन

Wed, 26 Jun 2024 02:30 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 26 Jun 2024 02:30 PM IST
सार

मिथुन राशि में तीन ग्रहों के एक साथ आ जाने से त्रिग्रही योग हुआ है। त्रिग्रही योग के निर्माण से कुछ राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
according to astrology trigrahi yoga make in gemini these zodiac signs will be lucky
त्रिग्रही योग बनने से कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला

जून माह में तीन प्रमुख ग्रहों की चाल में परिवर्तन से त्रिग्रही योग का निर्माण हुआ है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। दो या दो से ज्यादा ग्रह जब किसी एक राशि में मौजूद होते हैं तो युति का निर्माण करते हैं। ऐसे में इन युति से कुछ राजयोगों का निर्माण होता है। मिथुन राशि में तीन ग्रहों के एक साथ आ जाने से त्रिग्रही योग बन रहा है। त्रिग्रही योग के निर्माण से कुछ राशि के जातकों को अच्छा खासा लाभ मिलने की संभावना है। आपको बता दें बीते 12 जून से सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र मिथुन राशि में विराजमान हैं। वहीं 14 जून को बुध भी मिथुन राशि में गोचर कर चुके हैं,फिर इसके बाद 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में आ चुके हैं। इस तरह से त्रिग्रही योग मिथुन राशि में बना हुआ है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार त्रिग्रही योग बनने से कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। 

according to astrology trigrahi yoga make in gemini these zodiac signs will be lucky
आज का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग कुंडली के तीसरे भाव में बना हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का तीसरा भाव साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास का होता है। ऐसे में यह त्रिग्रही योग आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो रहा है। नौकरीपेशा जातकों के लिए नौकरी में अच्छी स्थितियों का निर्माण होगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनको इसमें सफलताएं मिल सकती हैं। 
according to astrology trigrahi yoga make in gemini these zodiac signs will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
सूर्य, शुक्र और बुध के योग से बना त्रिग्रही योग आपकी ही राशि में बना हुआ है। ऐसे में आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेगी। रूके हुए सभी काम अब जल्द ही पूरे होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अगर आपका कोई वाद-विवाद का मामला किसी न्यायालय में चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। निवेश के लिए किया गया धन बढ़ सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
according to astrology trigrahi yoga make in gemini these zodiac signs will be lucky
आज का राशिफल
तुला राशि
आपकी राशि में यह त्रिग्रही योग कुंडली के नौवें भाव में बना हुआ है। आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगी जिससे आपकी आमदनी में इजाफा होगा। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षाओं में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed