सोमवार, 3 जून 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
आज परिणाम आपके पक्ष में होंगे। काम में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे किन्तु कोई भी निवेश करने से पहले उचित विचार अवश्य करें। आपका कोई करीबी आपको भावनात्मक रूप से आहत कर सकता है। किसी मित्र से सलाह उपयोगी रहेगी। यात्रा लाभकारी होगी।
आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत महत्वपूर्ण लोगो के साथ संपर्क स्थापित कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगड़ पाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप कमांडिंग स्थिति में रहेंगे। सामाजिक लोकप्रियता के चलते आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे आपके प्रति बहुत स्नेही होंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं।
आज यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बच सकते हैं, तो आप व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आपको अपने सहयोगियों की असहमति से बचना चाहिए। आपके कुछ सहयोगी आपको कम आंकने का प्रयास कर सकते हैं। आपको स्वास्थ्य के संबंध सूजन, सिरदर्द अथवा आंखों से सम्बंधित शिकायत होने की संभावना है। महिलाओं को भावनात्मक प्रकोपों से बचने का प्रयास करना चाहिए। फिजूलखर्ची के कारण आज आर्थिक बजट बिगड़ सकता है।
आप लगातार सिरदर्द और कुछ अन्य बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। चूंकि आपको चोटों का खतरा है इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शुभ पक्ष में आप अथक प्रयासों के साथ लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। आप एक नया संभावित प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं जो आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्रदान करेगा। आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर होगी और आप व्यावसायिक क्षेत्र में आप अच्छी प्रगति करेंगे।