फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 27 May: मेष, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा,पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 27 May 2025 06:42 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 27 May 2025 06:42 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 27 मई 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 27 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
दैनिक राशिफल- 27 मई 2025 - फोटो : freepik

Aaj Ka Rashifal 27 May: आज, 27 मई ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि है और आज शनि जयंती है। आज के दिन कई तरह के शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें त्रिपुष्कर और मालव्य जैसे राजयोग बन रहे हैं। इस कारण से सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आज के दिन कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है। धन लाभ के ढ़ेर सारे मौके आपको मिलेंगे। वहीं इसके अलावा कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां आ सकती हैं। कुछ राशि वालों को आज के दिन सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी।



राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 27 मई का राशिफल।

Weekly Horoscope (26 May To 01 June): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 27 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके मन में काम को लेकर नये-नये विचार आएंगे, जिन्हें आप अपने व्यवसाय में लगाने की कोशिश करेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपका कोई पारिवारिक मामला फिर से सिर उठाएगा, जो आपको टेंशन दे सकता है। आपको किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 27 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको कोई चोट-चपेट आदि लगने की संभावना है। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल-मिलाप करने लेकर जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिससे आपको खुशी होगी। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि आपके विरोधी आपको धोखा दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 27 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन व्यवसाय में आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है, इसलिए आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आपको यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 27 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत और आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिसमें आप गिले शिकवे न उखाड़ें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed